फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से ठीक पहले ताऊ ने भतीजी की गोली मार कर दी हत्या, गैर बिरादरी के युवक से था प्रेम संबध

Sat, 01 Feb 2020 08:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Feb 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
girl brutally murdered before her marriage
ताऊ ने युवती की गोली मार कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के पहाड़ी थानाक्षेत्र के ओरा गांव में भतीजी के प्रेम प्रसंग से खफा ताऊ ने बृहस्पतिवार की देर रात को घर में ही तमंचे से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी ताऊ को गांव के पास ही पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।


 
girl brutally murdered before her marriage
पूरे क्षेत्र में इसे ऑनर किलिंग के रूप में देखा जा रहा है। मृतका की शादी 12 फरवरी को तय थी लेकिन युवती परिवार की पसंद से शादी करने को तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर वह 26 जनवरी को घर से चली भी गई थी। ग्राम ओरा निवासी 23 साल की युवती की ताऊ चुन्नू पुत्र दर्शन माली ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि घर के अन्दर गोली मारकर हत्या कर दी।

 
girl brutally murdered before her marriage
प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मृतका युवती का गॉव के ही दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका की फरवरी की 12 तारीख को फतेहपुर से बारात आनी थी, लेकिन मृतका प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद कर रही थी। इसीके चलते 26 जनवरी को मृतका प्रेमी के साथ चली गई थी। किसी तरह पारिवारिक दबाव के चलते युवती बुधवार की शाम को गांव लौटी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl brutally murdered before her marriage
ताऊ ने युवती की गोली मार कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को परिजन दिन भर उसे मनाते रहे कि तय रिश्ते में ही शादी को तैयार हो जाए लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं थी। इसी बात से ताऊ चुन्नू माली बेहद नाराज था। ग्रामीणों के अनुसार देर रात को ताऊ स्वयं भतीजी को मनाने पहुंचे लेकिन वह नहीं मानी यहां तक कह दिया कि शादी की तारीख के पहले वह फिर भाग जाएगी। जिससे ताऊ को क्रोध आया और उसने कुछ देर बाद तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।

 
विज्ञापन
girl brutally murdered before her marriage
कुछ दिन बाद आनी थी बारात - फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनते ही पूरे घर व गांव में हडंकप मच गया। सभी उस कमरे की ओर दौड़े जब युवती को लहूलुहान देखा तो चीख पड़े। पास में ही ताऊ भी तमंचा लेकर मौजूद था। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात को ही अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी राजापुर इश्तयाक अहमद व प्रभारी निरीक्षक सुशील चन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस को देखते ही तमंचा लेकर ताऊ ने भाग निकला।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed