{"_id":"5f09d787b624865b0d3f7eb9","slug":"gangster-vikas-dubey-son-meets-his-grandmother-breaks-down-after-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादी से लिपटकर फफक पड़ा विकास दुबे का बेटा, रोते हुए बोला- एक बार मां से मिलवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी से लिपटकर फफक पड़ा विकास दुबे का बेटा, रोते हुए बोला- एक बार मां से मिलवा दो
Sun, 12 Jul 2020 01:04 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
दादी के पास पहुंचा विकास दुबे का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार देर रात उसका बड़ा बेटा आकाश लखनऊ के कृष्णानगर में इंद्रलोक कॉलोनी स्थित घर पहुंचा। एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उसकी मां ऋचा और छोटा भाई शांतनु भी लखनऊ आ गए थे। आकाश ने जैसे ही अपनी दादी सरला को देखा, उनके गले से लिपटकर फफक पड़ा।
विकास दुबे की मां
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दिनभर परिवारीजन मकान बंद करके भीतर ही बैठे रहे। आकाश जब कृष्णानगर पहुंचा तो बुरी तरह से घबराया हुआ था। वह रोते हुए अपनी दादी और मां से मिलाने की बात कह रहा था। मीडियाकर्मियों ने उससे बातचीत का प्रयास किया तो बोला, सब कुछ बता दूंगा सिर्फ मां से मिला दो। मेरी दादी से मिला दो।
एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
आकाश ने पुलिसकर्मियों के हाथ जोड़े जिसके बाद उसे सरला के घर तक ले जाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दादी को देखते ही आकाश फफक पड़ा। वह उनके गले से लिपटकर खूब रोया। सरला भी रोते हुए उसे पुचकारती रहीं। उसकी चाची अंजली भी उसे गले लगाकर रोने लगीं। कुछ देर के लिए घर का माहौल भावुक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey encounter
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के जाने के बाद सरला ने मकान का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। शनिवार को मीडियाकर्मी विकास की पत्नी-बेटों से बातचीत करने के लिए इंद्रलोक कॉलोनी पहुंचे लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। एसीपी ने बताया कि विकास के मकान में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
वहां की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि सरला के घर से पुलिस की निगरानी व सुरक्षा हटा ली गई है। उधर, विकास के भागे हुए भाई दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसीपी ने बताया कि दीपक को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं।