फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी नेता के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, लोग विदेश से लेते रहे पल-पल की जानकारी

Sat, 11 Aug 2018 09:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
funeral of businessman in farrukhabad
व्यापारी नेता राजू पांडेय का फाइल फोटो, फोरेंसिक टीम द्वारा लगाए गए निशान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में व्यापारी नेता राजू पांडेय का शनिवार को पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अश्रुपूरित आंखों से अंतिम विदाई दी। शमशान घाट पर उनको अंतिम विदाई देने के लिए सदर विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि ,व्यापारी समेत शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सतर्कता के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रहा। 


शनिवार सुबह व्यापारी नेता राजू पांडेय के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस की निगरानी में उनका शव घर लाया गया। दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा यहां पांचालघाट (शमसान घाट) पहुंची। इस दौरान शहर कोतवाल राजेश पाठक के अलावा पुलिस बल अंतिम संस्कार समाप्त होने तक शमशान घाट पर मौजूद रहे। वहीं, शुक्रवार रात में घटना के बाद से ही अस्पताल के बाहर हजारों की संख्या में व्यापारी, मोहल्ले वालों के अलावा राजनेताओं का जमावड़ा लगा रहा। मौके की नजाकत को देख कर एसपी के साथ ही अन्य अधिकारी अस्पताल में ही डटे रहे। रात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। तब कहीं जाकर एसपी, एएसपी वहां से चले गए। 
funeral of businessman in farrukhabad
घर में शव देख बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के दौरान दौरान सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, डॉक्टर अनुपम दुबे, भाष्करदत्त द्विवेदी, अखिलेश अग्निहोत्री, अजीत पांडेय, प्रांशुदत्त द्विवेदी, सरल दुबे समेत रात में ही नाला मछरट्ठा स्थित अस्पताल पहुंचे। सदर विधायक ने एसपी अतुल शर्मा से रात में ही पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही। इस पर कागजातों को तैयार किया जाने लगा। शनिवार सुबह ही पोस्टमार्टम हो गया। व्यापारी नेता राजू पांडेय तीन भाई थे। सबसे बड़े गोविंद का शाहजहांपुर में होटल है जबकि उनसे छोटे गोपाल शाहजहांपुर में राशन डीलर हैं। भाई की हत्या होने की खबर पर दोनों भाई मौके पर आ गए। 



 
funeral of businessman in farrukhabad
व्यापारी नेता की घटनास्थल पर खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विदेश से लेते रहे जानकारी
बीते दिनों शहर से मलयेशिया और फोकाड घूमने गए उनके समर्थकों के भी फोन आने शुरू हो गए। विदेश में बैठकर यह लोग पल-पल की जानकारी करते रहे। मलयेशिया घूमने गए व्यापारी नेता राजनरॉय जौली राजपूत और सप्पू मिश्र ने घटना की जानकारी ली। इसी के साथ फोकाड घूमने गए कुश कनौजिया भी मोबाइल से घटना की जानकारी करते रहे। राजनराय जौली राजपूत ने बताया कि राजू पांडेय उनके खास मित्र थे। 15 अगस्त तक वह वापस आ जाएंगे। ब्यूरो
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of businessman in farrukhabad
सीसीटीवी फुटेज देखते शहर कोतवाल राजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार बंद ,आंदोलन की चेतावनी
सराफ व्यापारी राजू पांडे की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को सराफा बाजार बंद कराया। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने आपात बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, राजू गौतम, देवेंद्र सारस्वत, दीपक सारस्वत, कमलेश गुप्ता, राजीव शुक्ला, शिवांग रस्तोगी, डब्बू अवस्थी समेत काफी संख्या में व्यापारी बैठक में मौजूद रहे। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि यदि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन के लिए मजबूर होेेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed