{"_id":"5b6dcae44f1c1b54638b768d","slug":"important-terms-and-conditions-of-sbi-and-use-authorizationof-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर एसबीआई में आपका खाता है तो जरूर पढ़ लें ये खबर, अनदेखी की तो पैसे जमा न करवा पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर एसबीआई में आपका खाता है तो जरूर पढ़ लें ये खबर, अनदेखी की तो पैसे जमा न करवा पाएंगे
Sat, 11 Aug 2018 08:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में यदि आपका खाता है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक में कैश जमा करने यदि आप खुद नहीं जा रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए एसबीआई मुख्यालय ने 26 जुलाई को निर्देश जारी कर दिए हैं। कानपुर शहर में एसबीआई के करीब 12 लाख खाताधारक हैं।
2 of 4
डेमो पिक
एसबीआई के सूत्रों ने बताया कि अभी तक यदि किसी व्यक्ति का प्रतिनिधि बैंक में कैश जमा करने जाता था तो संबंधित खाताधारक द्वारा दी गई पे स्लिप पर खाताधारक के हस्ताक्षर देखे जाते थे। खाताधारक के हस्ताक्षर बैंक में मौजूद हस्ताक्षर से मिलाए जाते थे। इसके बाद कैश जमा कर लिया जाता था।
3 of 4
डेमो पिक
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई प्रतिनिधि कैश जमा करने आता है तो उसके पास एक संबंधित खाताधारक का अथॉरिटी लेटर होगा। इसमें कैश जमा करने आए प्रतिनिधि के हस्ताक्षर होंगे और उसको संबंधित व्यक्ति प्रमाणित भी करेगा। इसके बाद ही कैश जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
सूत्रों ने बताया कि कैश जमा करने में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। इस नई व्यवस्था से संबंधित खाते में जमा होने वालों की निगरानी भी की जा सकेगी। सूत्रों ने बताया कि यदि किसी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कैश जमा किया जा रहा है तो संबंधित कंपनी का लेटर मान्य होगा। अन्य सामान्य खाताधारक एक सामान्य लेटर पर हस्ताक्षर प्रमाणित करके बैंक शाखाओं में देगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।