फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौहार्द कमेटी के सदस्य का कत्ल: हत्यारोपी बोला- साथियों ने इमरान को पकड़ा, मैंने छाती पर बैठ सिर कूंच दिया

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
सार

कानपुर में बर्थडे पार्टी में नशेबाजी में दोस्तों ने सौहार्द कमेटी के सदस्य की हत्या कर दी थी। सौहार्द कमेटी के सदस्य चार दोस्तों के साथ कार से बर्थ डे पार्टी में जाजमऊ गए थे, उन्हीं के साथ घर लौटे। दोबारा विवाद होने पर चारों ने ईंट से कूंचकर मार डाला। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने वारदात बताई। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
friends murdered Chairman of Rail Bazaar Ramlila Committee
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रेलबाजार अपने घर के पास पहुंचते ही इमरान ने मुझे कार से घसीटकर बाहर निकाला और थप्पड़ मारे। यह देख कार से उतरे मेरे साथियों ने इमरान को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। मैंने बौखलाहट में पास पड़ी एक ईंट से इमरान की छाती पर बैठ उसका सिर कूंच दिया...। बुधवार तड़के नशेबाजी में दोस्त की हत्या करने के गिरफ्तार आरोपी खपरामोहाल निवासी मो. शोएब उर्फ सिजारो ने पुलिस की पूछताछ में पूरी वारदात बताई। वहीं, पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी खपरामोहाल निवासी शुभम जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दो हत्यारोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं।
friends murdered Chairman of Rail Bazaar Ramlila Committee
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
रेलबाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले इमरान शेख बीते मंगलवार की रात अपने दोस्तों पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर फैसल के भाई मो. अफ्फान, पेशे से वेटर मो. शोएब उर्फ सिजारो, अंश सोनकर व ई-रिक्शा चालक शुभम जायसवाल के साथ जाजमऊ में एक बर्थडे पार्टी में गए थे। बुधवार तड़के चारों ने इमरान की उनके घर के पास बाथम रोड पर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी मो. शोएब के बाद शुभम को टाटमिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
friends murdered Chairman of Rail Bazaar Ramlila Committee
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
ये है घटना
कानपुर में बर्थडे पार्टी में नशेबाजी में हुए विवाद में दोस्तों ने ही रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान शेख (44) उर्फ नेताजी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। बुधवार तड़के खून से लथपथ उनका शव घर के पास पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
friends murdered Chairman of Rail Bazaar Ramlila Committee
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
रातभर कार से घूमकर सभी ने पी थी शराब
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने रेलबाजार थाने में वारदात का खुलासा किया। बताया कि सभी ने रातभर चकेरी, घंटाघर, रेलबाजार, एक्सप्रेस रोड आदि स्थानों पर कार से घूमते हुए शराब पी। फजलगंज के पास ढाबा में खाना खाया। नशा कम होने पर सभी ने नाइट्रावेट की गोली खाई। शोएब ने पुलिस को बताया कि नशेबाजी के दौरान इमरान से कई बार गालीगलौज हुई थी। डीसीपी के अनुसार दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
friends murdered Chairman of Rail Bazaar Ramlila Committee
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
रामलीला कमेटी का अध्यक्ष नहीं, सौहार्द कमेटी का सदस्य था इमरान
इमरान शेख रेलबाजार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष नहीं, बल्कि रथयात्रा व शोभायात्रा सौहार्द कमेटी का सदस्य था। परिजनों से बातचीत के आधार पर भूलवश अध्यक्ष प्रकाशित हो गया था। वहीं, रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने बताया कि रेलबाजार मिलीजुली आबादी का क्षेत्र है। सौहार्द कमेटी का सदस्य इमरान रामलीला आयोजन में समर्पित भाव से सेवा करते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed