कानपुर में सचान चौराहे के पास स्थित ग्लोबल कॅरियर एकेडमी की इमारत में गुरुवार सुबह आग लग गई। इमारत का बेसमेंट धधक रहा था। धुआं हर कोने में भरा था। फंसे छात्र जान बचाने को चीख पुकार कर रहे थे। दहशत और खौफ से भरा यह माहौल करीब बीस मिनट तक रहा।
इतनी देर तक यह सभी मौत के मुहाने पर खड़े रहे। जब दमकल कर्मियों ने इनको मशक्कत के बाहर निकाला तब इन छात्रों के अलावा पुलिस, प्रशासन और दमकल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। आग सुबह करीब सवा नौ बजे लगी।
शुरुआत में बेसमेंट में स्थित गोदाम में काम कर रहे कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब वह नाकाम रहे और आग ने पूरे बेसमेंट को चपेट में ले लिया। करीब साढ़े नौ बजे दमकल को सूचना दी गई। दस मिनट में दमकलकर्मी पहुंचे। सबसे पहले बच्चों को बाहर निकाला।
2 of 5
ग्लोबल एकेडमी कोचिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी मंजिल पर करीब 20 मिनट बाद धुआं भरना शुरू हुआ था। इतने ही समय तक बच्चे वहां फंसे रहे। जब बच्चे बाहर निकले तो वह काफी देर तक कुछ बोल नहीं सके। जब बातचीत की तो कहा कि ऐसा लगा रहा था कि बाहर नहीं निकल पाएंगे। यहीं दम घुट जाएगा। दमकल कर्मियों के काम को सभी ने सराहा।
3 of 5
ग्लोबल एकेडमी कोचिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हर तरफ रही दहशत
आग लगने की जानकारी कुछ छात्रों के परिजनों को हो गई थी। वह भी वहां पर आनन-फानन में पहुंच गए। इमारत के भीतर बच्चे चीख रहे थे तो बाहर उनके परिवार वाले बिलख रहे थे। जो बच्चे बाहर निकल रहे थे उनके परिवार वाले उसको सीने से लगा रहे थे। दहशत का आलम यह था कि कुछ परिजन हंगामा कर रहे थे। वह चंद सेकेंड भी सब्र नहीं कर पा रहे थे। तब वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको ढांढस बंधाया।
4 of 5
ग्लोबल एकेडमी कोचिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर मिली सूचना भागकर पहुंचा ऑफिस
नौबस्ता के खाड़ेपुर निवासी विनोद वर्मा मारुति सुजुकी के ग्राउंड फ्लोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। विनोद ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुरंत ऑफिस पहुंच गए । उनके अंडर में 20 कर्मचारी काम करते हैं।
5 of 5
ग्लोबल एकेडमी कोचिंग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही कर्मचारियों ने बेसमेंट में मौजूद अग्निशमन उपकरण से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सारे कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। धुआं लगने से वह गश खाकर बेसमेंट में गिर गए थे। साथी कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला।