कानपुर के दो प्रेमियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘होटल मिलन’16 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल मिश्रा मूल रूप से कानपुर के ही रहने वाले हैं। उनका कहना है कि मेरी फिल्म दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और खूब मस्ती कराएगी। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता भी बड़े पर्दे पर दिखेगी। ‘होटल मिलन’ फिल्म में कुनाल रॉय कपूर (नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन), जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैंगस्टर), राजेश शर्मा (तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर भी काम कर रहे हैं।
कैसे-कैसे गुल खिलाते हैं छोटे शहरों के लव बर्ड्स
फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा अपनी फिल्म ‘होटल मिलन’ में कानपुर शहर के कुछ सकारात्मक पहलू सिल्वर स्क्त्रस्ीन पर ला रहे हैं। उनका मानना है कि अब तक जो भी फिल्में शहर में शूट हुईं उनमें यहां की भाषा और संस्कृति को नकारात्मक ढंग से दिखाया गया। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कानपुर की छवि धूमिल हुई। उनकी फिल्म शहर की बेहतरीन लोकेशन और अच्छी बातों को एक अलग नजरिये से सबके सामने लाएगी। उनके अनुसार इस फिल्म की शुरुआत ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नहीं होती बल्कि शहर के बड़े मोहल्ले जाजमऊ, शिवाला, मेस्टन रोड, मोतीझील, पी रोड भी ऑनस्क्त्रस्ीन अपने रियल अंदाज में दिखाई देंगे। कानपुर का असली कल्चर, ‘डेवलप्ड कानपुर’, ‘रोमान्टिक कानपुर’ और ‘कानपुर की यारी’ भी दिखेगी।
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में विशाल ने कहा कि कानपुर मेरी जन्मभूमि है। मैंने यहां रहकर महसूस किया कि यहां की लोकेशन इंटरनेशनल लेवल पर लोगों को खूब पसंद आएंगी। हिंदी सिनेमा जगत में घूम फिरकर मुंबई, दिल्ली, कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता, गोवा, बनारस, मेरठ, आगरा जैसे शहर ही घूम फिर कर दिखा दिए जाते हैं। पब्लिक इन सभी शहरों की लोकेशन बार-बार देखकर बोर हो चुकी है। हमारे दर्शकों को हमेशा कुछ नया चाहिए होता है।
‘होटल मिलन’ फिल्म की कहानी
डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने बताया कि ‘होटल मिलन’ फिल्म कानपुर के दो लवर्स पर बेस्ड है। लड़का और लड़की अकेले में बातचीत के लिए होटल या पार्क ढूंढते हैं लेकिन उन्हें हर जगह परेशान किया जाता है। आखिर सब जगह से हारकर वो खुद का एक होटल बना लेते हैं। होटल का नाम रखा जता है ‘होटल मिलन’। इस होटल में प्रेमी जोड़े अकेले में बातचीत करने आया करते हैं और घंटे के हिसाब से फीस चुकाते हैं।
एक दिन होटल पर रेड पड़ती है जिसके बाद इस मामले पर पॉलिटिक्स होने लगती है। छोटे शहरों के लिए प्रेमी और प्रेमिका का मिलना एक बड़ा अपराध सा लगता है लेकिन बड़े शहरों में दो प्रेमियों से किसी का कुछ भी कोई लेना देना नहीं होता। फिल्म में कॉमेडी है, सस्पेंस है और जबरदस्त फाइट सीन्स भी दिखाई देंगे।