{"_id":"5ac649604f1c1bed618b5af0","slug":"father-kills-his-daughter-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप काे नहीं मंजूर थे बेटी के प्रेम संबंध, दी रूह कंपा देने वाली माैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप काे नहीं मंजूर थे बेटी के प्रेम संबंध, दी रूह कंपा देने वाली माैत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शिवली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक पिता काे अपनी बेटी के प्रेम संबंध मंजूर नहीं थे। इससे नाराज हाेकर पिता ने उसे हमेशा के लिए माैत की नींद सुला दिया। पानी भरने गए एक युवक ने कुएं में लाश देखी ताे पूूरे गांव में हड़कंप मच गया।
डेमो पिक
एक सप्ताह औनहां में पूर्व कुएं में मिली युवती के शव के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंधों से परेशान होकर पिता ने पुत्री की हत्या कर शव कुएं में फेंका था। 30 मार्च की शाम औनहां गांव के खेतों में बने कुएं में एक युवती का शव मिला था।
डेमो पिक
युवती के पिता उमाशंकर कश्यप ने शव की शिनाख्त अपनी पुत्री मधु (18) के रूप में की थी। पुलिस ने युवती के गायब होने पर शिकायत पुलिस न करने के बिंदु पर जांच शुरू की। पुलिस की रडार पर युवती के परिजन ही थे। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने गुरुवार को बताया कि मृतका के गांव में ही एक गैर बिरादरी के लड़के से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर पिता उमाशंकर उसे रोकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
25 मार्च को मधु अपनी बहन के साथ गांव में आयोजित जागरण कार्यक्रम से लौटी थी। पिता ने मधु के पास मोबाइल फोन देखा तो उसे डांटा था।द पुलिस के मुताबिक, उसी रात पिता ने मधु को मारने का प्लान बना लिया था। देर रात वह मधु को खेतों की तरफ ले गया और हत्या कर शव कुएं में डाल दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारोपी पिता उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।