{"_id":"5fe8dc1b0f9e307a047cb125","slug":"engineer-daughter-in-law-s-murder-case-arju-s-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरजू हत्याकांड: पुलिस हिरासत में पति ने दी मुखाग्नि, बेटी के शव से लिपट फफक कर रोई मां, दिल को झकझोर देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजू हत्याकांड: पुलिस हिरासत में पति ने दी मुखाग्नि, बेटी के शव से लिपट फफक कर रोई मां, दिल को झकझोर देंगी ये तस्वीरें
Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
बेटी के शव से लिपट फफक कर रोई मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता के केशवनगर में नवविवाहिता इंजीनियर आरजू की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस पति अमनदीप व ससुर को हिरासत में लेकर घाट पर पहुंची। यहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। अमनदीप ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी।
बिलखते आरजू के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरजू के पिता नीरज कटारे बेटी की मौत से इस कदर आहत थे कि उन्होंने बेटी के अंतिम संस्कार में जाने से इनकार कर दिया। उनकी हालत को देखते हुए कुछ परिवारीजन भी उन्हीं के साथ गेस्टहाउस में रुके रहे। बेटी आरजू के शव से लिपटकर मां इसकदर रोई कि वहां मौजूद हर कोई फफक पड़ा।
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : amar ujala
गहोई समाज से ही ताल्लुक रखते हैं दोनों परिवार
आरजू के मायका पक्ष के लोगों को अभी भी इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है कि ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की होगी। गहोई वैश्य कल्याण समिति के सदस्य संजय बिसवारी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों पक्ष ही गहोई समाज से ताल्लुक रखते हैं।
आरजू के मायका पक्ष के लोगों को अभी भी इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है कि ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की होगी। गहोई वैश्य कल्याण समिति के सदस्य संजय बिसवारी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों पक्ष ही गहोई समाज से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ आरजू (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
शादी से लेकर विदाई तक कहीं किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई थी। दहेज को लेकर भी किसी तरह की मांग नहीं थी। आरजू और अमनदीप बंगलूरू में एक ही कंपनी में काम करने के बावजूद एक दूसरे को नहीं जानते थे।
विज्ञापन
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसी समाज से जुड़े कानपुर में रहने वाले आरजू के फूफा घी कारोबारी अंचल सपोलिया समेत कई लोगों की मध्यस्थता से यह विवाह हुआ था। शादी के बाद आरजू अक्सर अपनी खुशहाल जिंदगी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थी।