{"_id":"5fe848660f9e307a047cb106","slug":"engineer-daughter-in-law-brutally-murdered-body-found-in-bathroom-married-15-days-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंजीनियर बहू की मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिली लाश, 15 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंजीनियर बहू की मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिली लाश, 15 दिन पहले हुई थी शादी
Mon, 28 Dec 2020 02:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में शादी के महज 15 दिन बाद ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता (26) की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात बताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
पति के साथ आरजू गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हत्या की जानकारी होते ही ससुरालियों को हिरासत में ले लिया है। मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी ईंट कारोबारी नीरज कटारे ने अपनी इकलौती बेटी आरजू कटारे की शादी इसी माह 8 दिसंबर को नौबस्ता के केशवनगर निवासी अमनदीप से की थी।
शादी में पति के साथ आरजू
- फोटो : अमर उजाला
अमनदीप बंगलुरू में इंजीनियर है। अमनदीप के पिता आरसी गुप्ता रेलवे में लोको पायलट हैं। घर में ससुर के अलावा सास पिंकी व एक ननद हैं। पिता नीरज ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमनदीप ने आरजू को बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपने दोनों बेटोें अमन, अनंत व अन्य रिश्तेदारों संग कानपुर पहुंचे जहां बेटी का शव मिला। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरकर आरजू की मौत होेने की जानकारी दी। पुलिस ने मामला संदिग्ध देख आरजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरजू की मुंह दबाकर हत्या की गई। शरीर पर बाथरूम में गिरने से चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।