फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में हिंसा: पथराव, फायरिंग करने पर हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर, एसपी को जड़ा गया था तमाचा

Sun, 11 Jul 2021 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Jul 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
elections: FIR against history-sheeter BJP leader for stone pelting, firing, SP was slapped
इटावा: ब्लॉक प्रमुख चुनाव बवाल - फोटो : amar ujala
इटावा के बढ़पुरा ब्लाॅक में प्रमुख चुनाव के दौरान हुए पथराव, फायरिंग के मामले में बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक क्षेत्र के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रहे हिस्ट्रीशीटर व उसके 100-125 साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सेवन क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी की तहरीर के मुताबिक उपद्रवियों के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बता दें कि इटावा के बढ़पुरा ब्लाॅक में शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। उदी मोड़ स्थित ब्लाक कार्यालय के बाहर दो सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के सामने 20-30 राउंड गोलियां और पत्थर चलाए। पुलिस कर्मियों से मारपीट व धक्कामुक्की की।


 
elections: FIR against history-sheeter BJP leader for stone pelting, firing, SP was slapped
भीड़ ने किया था हमला - फोटो : amar ujala
भीड़ व वाहन रोकने के लिए लगाए गए अस्थाई बैरियर पलट दिए। बवाल में शामिल एक शख्स ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भी नहीं बख्शा। फायरिंग व पथराव के बीच फंसे एसपी को छोड़कर उनके मातहत पुलिस कर्मी जान बचाकर मौके से खिसक गए। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे, फायरिंग भी की। तब करीब आधे घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। डीएम व एसएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग की। पथराव व भगदड़ में कई लोगों के जख्मी होने की बात कही गई है।

 
elections: FIR against history-sheeter BJP leader for stone pelting, firing, SP was slapped
नकाबपोश ने एसपी को जड़ा था तमाचा - फोटो : amar ujala
उपद्रवियों में अधिकांश ने अपने चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। ताकि उनकी पहचान न हो सके। जिले के बढ़पुरा ब्लाॅक को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा था। यहां भाजपा के गणेश राजपूत व सपा के आनंद यादव उर्फ टंटी के बीच सीधा मुकाबला था। दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी। सुबह ही भाजपा विधायक सरिता भदौरिया व पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय धाकरे समेत कई नेता ब्लाॅक कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में सुबह तय समय पर मतदान प्रारंभ हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
elections: FIR against history-sheeter BJP leader for stone pelting, firing, SP was slapped
बवाल के दौरान एकत्र भीड़ - फोटो : amar ujala
दोपहर करीब एक बजे ब्लाॅक कार्यालय के पास से दो सौ से ज्यादा लोग पहुंच गए। उन लोगों ने हो-हल्ला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ व वाहन रोकने के लिए लगाए गए अस्थाई बैरियर गिराकर उपद्रवी ब्लाॅक कार्यालय के करीब के पहुंच गए। गोलियां चलते ही पुलिस कर्मियों व मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों के एक्शन में आते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद फोर्स के साथ उपद्रवियों की तरफ बढ़े। उसी दौरान एक नकाबपोश युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे एसपी सड़क पर गिर गए।

 
विज्ञापन
elections: FIR against history-sheeter BJP leader for stone pelting, firing, SP was slapped
भाजपा विधायक के सामने हाथ जोड़कर खड़े एसपी सिटी - फोटो : amar ujala
यह देख पुलिस कर्मी पथराव व गोलीबारी के बीच फंसे एसपी को अकेला छोड़कर वहां से खिसक गए। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने फोर्स एकत्र करने के बाद उपद्रवियों को लाठी लेकर खदेड़ना शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद उपद्रवियों पर पुलिस खदेड़ पाने में सफल हो सकी। खास बात यह कि घटनास्थल पर डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवी नहीं डरे। उन लोगों ने ब्लाॅक कार्यालय के पीछे से आठ -10 राउंड फायरिंग की। जब तक पुलिस वहां पहुंची उपद्रवी भाग चुके थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed