फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मतदान के दौरान भाजपा नेता की सीओ से झड़प, बोला..'तू मेरी हिट लिस्ट में है तुझे तो बाद में देख लूंगा'

Tue, 30 Apr 2019 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
During the 4th phase of polling BJP leader fight with the CO
मतदान के दौरान कानपुर के एक बूथ पर सीओ से भिड़ गए भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कानपुर लोकसभा सीट पर एक मतकेंद्र पर भाजपा नेता की सीओ से झड़प हो गई। कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा नेता की सीओ से झड़प होती देख पुलिस अधिकारी एकत्र होने लगे। आखिर में कानपुर की मेयर को बीचबचाव करने के लिए आना पड़ा।


 



 
During the 4th phase of polling BJP leader fight with the CO
पुलिस से हुई भाजपा नेता की झड़प - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय परमट मतदान केंद्र पर सोमवार सुबह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी और उनके समर्थक सीओ कर्नलगंज से भिड़ गए। सुरेश ने महापौर की मौजूदगी में सीओ से गाली-गलौज की। उसकेबाद धमकी देते हुए सीओ से कहा कि ‘तू मेरी हिट लिस्ट में है...कल के बाद तुझे देख लूंगा’। बवाल बढ़ता देख महापौर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सीओ की तहरीर पर ग्वालटोली पुलिस ने भाजपा नेता और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 
During the 4th phase of polling BJP leader fight with the CO
भाजपा नेता को घेरे खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय परमट मतदान केंद्र पर भाजपा नेता सुरेश अवस्थी तकरीबन आठ बजे पहुंचे। वह बूथ के भीतर बैठकर वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम के सामने पेन से टिक लगा रहे थे। यह देख सुरक्षाकर्मियों और पीठासीन अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर टिक लगाने से मना किया। पर, वह नहीं माने। इसकी सूचना मिलते ही कर्नलगंज सीओ जनार्दन दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरेश को मतदान केंद्र से बाहर निकाला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
During the 4th phase of polling BJP leader fight with the CO
पुलिस से भिड़ गए भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
जिससे सुरेश और उनके समर्थक उग्र हो गए। वह सीओ से अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे। इस बीच महापौर ने सीओ से पूरा मामला पूछा। तो सीओ ने बताया कि सुरेश को अंदर बैठने से नहीं बल्कि मतदाता सूची पर टिक करने को मना किया गया था। इस दौरान भी सुरेश की दबंगई जारी रही और सीओ को बाद में देख लेने की धमकी दी।


 
विज्ञापन
During the 4th phase of polling BJP leader fight with the CO
भाजपा नेता और सीओ की झड़प शांत कराने के लिए मेयर प्रमिला को आना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विवाद के कारण मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। लाइन में खड़े मतदाता भी बूथ से बाहर निकल गए। करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा, इतनी देर मतदान भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को वहां से हटाया और मतदान सामान्य कराया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed