फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल कामना के बाद गाजे-बाजे संग विसर्जित की दुर्गा प्रतिमाएं, गीतों पर झूमते दिखे भक्त

Wed, 09 Oct 2019 09:22 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Durga Idol Immersion in kanpur uttar pradesh
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विजयादशमी पर मंगलवार को कानपुर के पंडालों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया। गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त गीतों पर झूमते दिखे।
Durga Idol Immersion in kanpur uttar pradesh
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर शाम तक चला। सबसे अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन ग्रीनपार्क स्टेडियम के पीछे स्थित घाट पर किया गया।
Durga Idol Immersion in kanpur uttar pradesh
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
उधर, दशहरा की वजह से पुलिस फोर्स कम होने के कारण कई समितियों ने लाउडस्पीकर का जमकर प्रयोग किया।शारदीय नवरात्र में 4 अक्तूबर को बंगाली समाज की ओर से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना पंडालों में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Idol Immersion in kanpur uttar pradesh
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से पुष्पांजलि, पूजा-अर्चना, धुनुची नृत्य के उत्सव हुए। महानवमी पर हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराने के बाद भंडारा हुआ। बुधवार को भी शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Durga Idol Immersion in kanpur uttar pradesh
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में सार्वजनिक आर्यनगर दुर्गा पूजा कमेटी, श्रीश्रीबारवारी दुर्गा पूजा अनुष्ठान समिति मालरोड, बंगीय परिषद मॉडल टाउन पांडुनगर, अशोक नगर की दुर्गा पूजा कमेटी, अर्मापुर स्टेट में गुरुद्वारा के पास, फूलबाग किला के पास, किदवई नगर बाबूपुरवा मैदान के पास, चकेरी में काली बाड़ी मंदिर के पास, श्याम नगर में हरिहर धाम के पास, श्रीश्रीसार्वजनिन दुर्गा पूजा शास्त्री नगर-विजय नगर में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed