फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या अंतर है 'भाजपा के गोरखपुर महोत्सव' और 'सपा के सैफई महोत्सव' के बीच

Sat, 13 Jan 2018 04:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Difference between Gorakhpur Festival and Saifai Festival
गोरखपुर महोत्सव और सैफई महोत्सव में अंतर

राज्य के विकास की बात हो या बॉलीवुड स्टार्स के लटके झटकों से जनता का मनोरंजन करने वाली समाजवादी पार्टी को उसी के अंदाज में टक्कर देने के लिए भाजपा की योगी सरकार ने शुरू किया है गोरखपुर महोत्सव। सपा से सीएम चाहे मुलायम रहे हों या अखिलेश यादव साल 1997 से लेकर 2016 तक हर साल दिसंबर में यादव परिवार इटावा जिले में सैफई महोत्सव का आयोजन कराता था। ठीक उसी तरह सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ मशहूर कलाकारों को गोरखपुर में बुलाकर महोत्सव को जरिया बनाकर जनता का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 


जानिए सैफई महोत्सव और गोरखपुर महोत्सव के बीच अंतर क्या है....
 

Difference between Gorakhpur Festival and Saifai Festival
गोरखपुर महोत्सव और सैफई महोत्सव में अंतर

सैफई महोत्सव का का बजट आमतौर पर 5-7 करोड़ रुपए होता था जबकि गोरखपुर महोत्सव के बजट का दावा 33 लाख रुपए किया गया है। 

Difference between Gorakhpur Festival and Saifai Festival
गोरखपुर महोत्सव और सैफई महोत्सव में अंतर

सैफई महोत्सव में बॉलीवुड के टॉप स्टार्स अपनी लाइफ पर्फार्मेंस पब्लिक के बीच देते थे। सुपरस्टार सलमान खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारे सैफई में ठुमके लगा चुके हैं। सदी के महानायाक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया और बहू ऐश्वर्या के साथ सैफई महोत्सव में शिरकत करते नजर आए। जबकि गोरखपुर महोत्सव में स्टार सेलिब्रिटी नहीं दिखाई दे रही। गोरखपुर महोत्सव में शंकर महादेवन, रवि किशन, मालिनी अवस्थी, अनूप जलोटा, अनुराधा पौड़वाल, शान और ललित पंडित जैसी हस्तियां भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Difference between Gorakhpur Festival and Saifai Festival
गोरखपुर महोत्सव और सैफई महोत्सव में अंतर

सैफई महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कार बाजार, ज्वैलरी बाजार भी लगता था जिसमें देश-दूनिया के महंगे से महंगे उत्पाद लोगों को बेचने के लिए रखे जाते थे। गोरखपुर महोत्सव में खेल-कूद, प्रदर्शनी और शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम रखे गए हैं। गोरखपुर महोत्सव में इंटर स्कूल चैम्पियनशिप भी आयोजित की गई है जिसमें16 प्रकार के कार्यक्रम होंगे।  इनमें पेंटिंग, चेस, क्यूब्स, स्पेलिंग, लोकगीत, संस्कृत श्लोक, डांस, फैंसी ड्रेस, बैनर डिजाइनिंग आदि शामिल हैं।  

विज्ञापन
Difference between Gorakhpur Festival and Saifai Festival
गोरखपुर महोत्सव और सैफई महोत्सव में अंतर

गोरखपुर महोत्सव को आम जनता के लिए बताया जा रहा है, जबकि सैफई महोत्सव को राज्य सरकार की ओर से सपा की शीर्ष यादव फैमिली का निजी कार्यक्रम करार दिया जाता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed