फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं को गुमराह किया जा रहा, रास नहीं आ रही उपलब्धियां, इसीलिए विपक्षी करा रहे दंगे- केशव मौर्य

Thu, 02 Jan 2020 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that youth are being misled
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पुखरायां में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली उपलब्धियां विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही हैं। विपक्षी दल छात्रों और युवाओं को गुमराह कर तोड़फोड़ और दंगे-फसाद करा रहे हैं।
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that youth are being misled
कानपुर देहात में उप मुख्यमंत्री ने कहा विपक्षी करा रहे दंगे-फसाद  - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री बुधवार को विधायक विनोद कटियार के जन्म दिन पर प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का फैसला, सर्जिकल स्ट्राइक, नागरिकता संशोधन कानून और अन्य केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को रास आ रही हैं।
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that youth are being misled
कानपुर देहात में उप मुख्यमंत्री ने कहा विपक्षी करा रहे दंगे-फसाद  - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की कामयाबी कांग्रेस, सपा और बसपा नहीं पचा पा रही है। केंद्र और प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। बिजली और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। जनधन योजना, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत, जीएसटी, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना से लोगों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that youth are being misled
कानपुर देहात में उप मुख्यमंत्री ने कहा विपक्षी करा रहे दंगे-फसाद  - फोटो : अमर उजाला
मेधावियों के घर तक सड़के बनवाई गई हैं। दस साल तक सपा के समर्थन से चलती रही कांग्रेस की सरकार में भी जनगणना हुई थी। तब अखिलेश यादव को एनपीआर के विरोध की याद नहीं आई। अब एनपीआर का फार्म न भरने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said that youth are being misled
कानपुर देहात में उप मुख्यमंत्री ने कहा विपक्षी करा रहे दंगे-फसाद  - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती प्रतिमा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन समारोह का शुभारंभ किया। केक काटकर विधायक विनोद कटियार को खिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, राजेश तिवारी, राहुल देव अग्निहोत्री, पूर्व महामंत्री विद्या सागर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, हरमोहन गुप्ता, प्रमोद त्रिपाठी, डिंपल सचान, प्रमिला कटियार, रेणुका सचान, जीतू शर्मा मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed