फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा कलेजा: अकेले घर से निकली थी रोली, फिर इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें

Fri, 28 Jul 2023 08:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 08:46 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of lover and girlfriend found in the forest, brother and sister were in relationship, police engag
kanpur dehat suicide case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव से बुधवार को लापता हुई किशोरी व युवक के शव गुरुवार की भोर मूसानगर में सरांय के पास जंगल में नीम पेड़ पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने सर्विलांस से मिली लोकेशन पर दोनों को खोजा। मौके पर पहुंचे एएसपी व सीओ ने छानबीन की।  

फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलित किए हैं। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव निवासी काजू की पुत्री रोली (14) बुधवार दोपहर में घर से लापता हो गई थी। काजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पत्नी ममता व पुत्री रोशनी के साथ ससुराल रूरा क्षेत्र के ठकुरान गढ़ेवा गया था। लौटे तो घर पर पुत्री रोली नहीं मिली।  

उन्होंने औरैया के दिबियापुर कंचौसी के लछियामऊ निवासी रिश्तेदार छोटू (18) पुत्र अशर्फीलाल पर पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाकर भोगनीपुर कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर जांच करने के साथ तलाश शुरू की।

Dead bodies of lover and girlfriend found in the forest, brother and sister were in relationship, police engag
kanpur dehat suicide case - फोटो : अमर उजाला

नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे शव
रात में सर्विलांस से उनकी लोकेशन मूसानगर क्षेत्र के सरांय के पास जंगल में मिली। इस पर भोगनीपुर कोतवाल प्रमोद शुक्ला मौके पर पहुंचे, तो दोनों के शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। उन्होंने उच्चाधिकारियों और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इस पर घटनास्थल पर पहुंचे दोनों के परिजन बिलख कर रो पड़े।

Dead bodies of lover and girlfriend found in the forest, brother and sister were in relationship, police engag
kanpur dehat suicide case - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक टीम ने संकलित किए हैं साक्ष्य
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। वहीं, एसएसपी राजेश पांडेय और सीओ रविकांत गौड़ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मूसानगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि लापता किशोरी व युवक के शव फंदे से लटके मिले हैं। मामले में छानबीन की जा रही है। सूचना गौर गांव निवासी काजू को दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead bodies of lover and girlfriend found in the forest, brother and sister were in relationship, police engag
kanpur dehat suicide case - फोटो : अमर उजाला

प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला
उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुत्री रोली की पहचान की।  इसके बाद औरैया से युवक के परिजन पहुंचे। सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला समझ में आ रहा है। युवक का किशोरी के घर आना जाना रहा है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। परिजनों के विरोध पर शायद आत्महत्या का कदम उठा लिया है।

विज्ञापन
Dead bodies of lover and girlfriend found in the forest, brother and sister were in relationship, police engag
kanpur dehat suicide case - फोटो : अमर उजाला

किशोरी व युवक रिश्ते में भाई-बहन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव निवासी काजू ने पहली पत्नी से तलाक के बाद विवाहित ममता से शादी की थी। वह अपने साथ दो पुत्रियों को लेकर आई थी। छोटू रिश्ते में रोली का भाई लगता था। गौर गांव निवासी काजू संखवार ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक हो जाने के कारण उसने दूसरी शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed