फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की इन अादताें से तंग अागई थी पत्नी, सास-ससुर अाैर बेटी के जाने के बाद किया एेसा हाल   

Fri, 20 Apr 2018 08:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
wife kills husband in up
डेमाे पिक
यूपी के घाटमपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने अाई है। यहां पति की हरकताें से परेशान एक पत्नी ने साेने के बाद उसका एेसा हाल किया कि उसके माता पिता की रूह कांप गई। महिला ने बताया कि वह अपने पति की अादताें से तंग अा गई। 

 

 

wife kills husband in up
अाराेपी पत्नी
घाटमपुर के पसेमा गांव में तीन दिनों पहले आशू शुक्ला की हत्या उसकी पत्नी नीलू शुक्ला ने की थी। गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। उसने बताया कि पति की जुए और शराब की लत से परेशान थी। आएदिन मारपीट भी करता था। घटना वाले दिन भी उसने मारपीट की, जिसके प्रतिशोध में उसने पति का गला कसने के बाद हत्या कर दी।  
 
wife kills husband in up
डेमाे पिक
चौकी इंचार्ज बृजेश भार्गव ने बताया कि आशू शुक्ला की लाश उसके मकान की छत पर बरामद हुई थी। उसके गले में नायलान की रस्सी लिपटी हुई थी। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। पत्नी और घरवालों ने आशू की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होना बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घोटकर होना और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की पुष्टि हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife kills husband in up
डेमाे पिक
जिसके आधार पर पुलिस ने मामले को अज्ञात के खिलाफ हत्या में तरमीम कर जांच शुरू की। घटना के बाद से पत्नी नीलू शुक्ला की गतिविधियों पर संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। उसके ससुर राधेश्याम शुक्ला से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नीलू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन उसके ससुर बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। 
 
विज्ञापन
wife kills husband in up
डेमाे पिक

उसकी सास कानपुर में थीं। उसके पति आशू ने नशे में उससे मारपीट की। बताया कि वह जुआ खेलने के लिए पैसे मांग रहा था। बताया कि बचाव में उसने पति के गले में रस्सी का फंदा कस दिया। वह बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गुरुवार को नीलू को जेल भेज दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed