{"_id":"5a8999374f1c1b93268bad91","slug":"up-police-hit-babuli-kol-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू से टकराई पुलिस, हुअा यह हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू से टकराई पुलिस, हुअा यह हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
बाबुली काेल गैंग से टकराई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट में साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू के गैंग से पुलिस टकरा गई। मप्र सीमा से सटे सिरसा के जंगल में मौजूद गिरोह के सदस्यों में कोई पकड़ा तो नहीं गया लेकिन पुलिस टीम ने पहली बार बेधक के घने व ऊंचे पहाड़ में चढ़कर उनकी खबर ली।
बाबुली काेल
शनिवार रात एसडीओपी आलोक शर्मा,टीआई नया गांव सुधांशु तिवारी व धारकुंडी थाना प्रभारी केएस पटेल बदमाशों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुठभेड़ तराई के सिरसा जंगल में डाकू बबुली गैंग की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने मोर्चा बंदी की कुछ देर बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद डाकू भाग निकले।
डाकूअाें की तलाश करती पुलिस
सतना एसपी राजेश हिंड़गकर ने बताया कि तीन दिन के अंदर इस खतरनाक गैंग से पुलिस की दूसरी मुठभेड़ है। कई बार गैंग के बेधक के जंगल में होने की खबर पर कांबिंग चल रही है। ऊंचे व घने पहाड़ पर पुलिस कर्मी पत्थर व पेड़ के सहारे ऊपर तक पहुंचे। इसके बाद गैंग की लोकेशन मप्र सीमा क्षेत्र के सिरसा जंगल में मिली तो पुलिस टीम पहुंची तभी मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की बाबुली काेल गैंग से मुठभेड़
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ बरामद नहीं हुआ है। सिर्फ कारतूस के खोके मिले हैं। डाकू बबुली कोल व महेंद्र पासी गैंग की तलाश में चित्रकूट व मप्र की सतना जिले की पुलिस ने जिले के मारकुंडी व मानिकपुर क्षेत्र में संयुक्त कांबिंग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र व सतना के पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर भी मौजूद रहे।