{"_id":"5afc26a54f1c1bd6408b5bdd","slug":"parents-sent-to-jail-because-they-actuate-daughters-to-committed-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाया, जेल जाते वक्त तीसरी से कहा 'तुम ऐसे मरना'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाया, जेल जाते वक्त तीसरी से कहा 'तुम ऐसे मरना'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 May 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रिया (20) और लूसी (17) की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के गांव मरई में 22 अप्रैल को सगी बहनों के फांसी लगाकर खुदकु़शी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मां-बाप पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर शाम दोनों को जेल भेज दिया गया।
बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
एसपी विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर पूरे मामले की विवेचना चल रही थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विवेचना के दौरान स्पष्ट हुआ है कि लूसी और प्रिया को आत्महत्या के लिए उनके पिता शिवकुमार (60) और मां पार्वती (55) ने उकसाया था। दोनों को खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया।
21 अप्रैल की शाम लूसी और प्रिया के पास मोबाइल फोन मिलने पर शिवकुमार ने दोनों बेटियों को जमकर मारा पीटा था। मंगलवार को चौकीदार अरविंद की तहरीर पर शिवकुमार और पार्वती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दी है।
जेल जाने से पहले आरोपी पिता ने तीसरी बेटी को देखकर कहा कि घर जाकर-
न्यायालय से जब शिवकुमार और पार्वती को जेल भेजा जा रहा था तो उनकी पुत्री रमाकांती भी वहां आ गई। इस पर शिवकुमार ने उसे देखकर कहा कि घर जाकर तुम भी फांसी लगा लेना। इस पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। जानकारी मिलने पर एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा पुलिस बल के साथ शाम को गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।