फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में कांग्रेसी नेता की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुसीबत में फंसे

Wed, 16 May 2018 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Wed, 16 May 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
punjab, congress leader firing in marriage video viral on social media
firing - फोटो : demo pic
शादी में कांग्रेसी नेता ने ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
punjab, congress leader firing in marriage video viral on social media
शादी में फायरिंग
मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का है। सोशल मीडिया पर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव का एक वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो किसी शादी समारोह में चल रही डीजे पार्टी का है। दो घूंट पिला दे साथिया गाने पर सफेद कुर्ते पायजामे में कांग्रेसी नेता आता है और अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर हवा में फायरिंग शुरू कर देता है। उसके साथ नाच रहे कुछ लोग उसे ऐसा न करने को कहते हैं। इसके बाद भी वह लास्ट फायर कर देता हैं।
punjab, congress leader firing in marriage video viral on social media
शादी में फायरिंग
पुलिस अभी तक मामले की जांच में ही जुटी हुई है। बताया जा रहा है जिस रात कांग्रेसी नेता ने पैलेस में हवाई फायरिंग की, उस दिन दो गुटों में झगड़ा भी हुआ था और झगड़े के कारण ये वीडियो लोगों की मोबाइल स्क्रीन तक पहुंच गया। बाद में दोनों में समझौता भी हो गया था। कांग्रेसी नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ लाली फरवरी में सरहिंद के वार्ड नंबर 10 का उपचुनाव जीतकर कांग्रेसी पार्षद बनें थे और वे बतौर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab, congress leader firing in marriage video viral on social media
शादी में फायरिंग
जैसे ही फायरिंग का वीडियो लोगों ने देखा तो लोगों ने इसे सत्ता के नशे में चूर होने की संज्ञा दी। लोगों का कहना है कि भले ही जिला प्रशासना मैरिज पैलेसों में शादी या किसी भी समारोह के दौरान हथियार साथ लेकर जाने पर पाबंदी लगाता है। इसके बाद बावजूद नेता ही सभी कानूनों को ताक पर रख रहे हैं। नगर काउंसिल सरहिंद के प्रधान शेर सिंह ने कांग्रेसी पार्षद और मैरिज पैलेस प्रबंधकों पर कार्रवाई की मांग करते इसे बेहद शर्मनाक हरकत करार दिया है।
विज्ञापन
punjab, congress leader firing in marriage video viral on social media
शादी में फायरिंग
उन्होंने कहा कि इस बारे में हाई कोर्ट के सख्त आदेश है कि लाइसेंस तभी बनेगा जब असलहा धारक लिखित में देगा कि वह मैरिज पैलेस में हथियार नहीं लेकर जाएगा। भाजपा जिला महासचिव शशि भूषण गुप्ता का कहना था कि समाज का एक जिम्मेवार व्यक्ति की तरफ से ऐसा करना बहुत गलत है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रकरण में एएसपी रवजोत कौर गरेवाल का कहना है कि ये मामला उनके ध्यान में है। जांच की जा रही है पुलिस पर कोई सियासी दबाव नहीं है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed