{"_id":"5e045c438ebc3e87935bb263","slug":"loot-in-jewellery-shop-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ज्वैलरी शॉप से दो बदमाश छह लाख के जेवर लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: ज्वैलरी शॉप से दो बदमाश छह लाख के जेवर लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 26 Dec 2019 12:46 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलरी शॉप से छह लाख के जेवर की लूट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता के हंसपुरम स्थित एक ज्वैलरी शॉप में बुधवार देर शाम असलहों से लैस पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सराफ के बेटे पर तमंचा-पिस्टल तान दिया और लूटपाट करने लगे। शोर सुनकर सराफ की पत्नी पहुंच गईं। उन पर भी बदमाशों ने तमंचा ताना, लेकिन वह उनसे भिड़ गईं। मां को भिड़ता देख बेटा भी बदमाशों पर टूट पड़ा।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता के हंसपुरम स्थित वाटर पार्क के पास शिव कुमार गुप्ता की मां वैभव लक्ष्मी नाम से ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे दुकान पर उनका बेटा करन बैठा था। पत्नी सविता भी दुकान के अंदर वाले हिस्से में जेवरों का हिसाब मिला रही थीं। इसी दौरान हाथ में असलहे लिए पांच बदमाश दुकान में घुस आए।
बदमाशों ने कर्मचारियों की पिटाई करते हुए मेन काउंटर पर बैठे करन पर तमंचा तान दिया। एक बदमाश शोकेस से जेवर निकालकर बैग में भरने लगा। शोर सुनकर सविता बाहर आ गईं, तो एक बदमाश ने उन पर भी बंदूक तान दी। सविता उससे भिड़ गईं और उसे फर्श पर गिराकर घूंसे मारने लगीं।
यह देख अन्य बदमाश उसे बचाने दौड़े, तो मौका पाकर करन भी एक बदमाश को पीटने लगा। दो बदमाशों के गिरफ्त में आते ही दुकान के सारे कर्मचारी उन पर टूट पड़े और पिटाई करने लगे। मां-बेटे ने कर्मचारियों के साथ मिलकर तीन बदमाशों को तो दबोच लिया, लेकिन उनके दो साथी फायरिंग करते हुए लूटे गए जेवर लेकर भाग निकले। नौबस्ता थाना इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि जेवर लूटकर भागे बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इंगेजमेंट की रिंग खरीदने के बहाने घुसे थे डकैत
वारदात के वक्त दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पहले एक बदमाश दुकान में घुसा। उसने बताया कि दो दिन बाद इंगेजमेंट है। इसके लिए रिंग खरीदने आया है। कर्मचारी उसे रिंग दिखा ही रहे थे। इतने में हेलमेट पहने उसके दो साथी हाथ में असलहा लेकर अंदर आ गए।
अंदर आते ही दोनों ने सबको अपनी जगह पर बैठ जाने को कहा। उनके दो साथी दुकान के बाहर बाइक के साथ खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। साथियों के अंदर आते ही रिंग खरीदने घुसा बदमाश बैग में जेवर भरने लगा। दबोचे जाने पर बदमाशों की आवाज सुनकर बाहर खड़े उनके साथी भी अंदर आ गए। लेकिन तबतक पकड़ में आए बदमाशों को कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, तलाश में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर नौबस्ता ने बताया कि दुकान के सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। बदमाशों की अपाचे बाइक यूपी 78ईटी-8925 बरामद कर ली गई है। पकड़े गए बदमाशों के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ है। बाइक के नंबर प्लेट पर एडवोकेट लिखा है।
आशंका है कि लूटी गई बाइक से बदमाश वारदात को अंजाम देने आए थे। फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर भर में नाकाबंदी करवा दी गई है। पकड़ में आए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने किया हंगामा
बाजार की चहल-पहल के बीच हुई दुस्साहसिक वारदात से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से बदमाश बेखौफ होकर ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही दर्जनों व्यापारियों का हुजूम शिवकुमार की दुकान जुट गया।
यहां से व्यापारी थाने पहुंचे और फरार बदमाशों को पकड़कर लूटा गया जेवर बरामद करने की मांग पर हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। इंस्पेक्टर ने 48 घंटे में सभी बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।