{"_id":"5a6c6c5b4f1c1b8e268b68ae","slug":"illegal-recovery-agents-from-truck-drivers-arrested-in-banda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसवालों को रंगे हाथ दबोचा, डीजीपी की विशेष टीम ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसवालों को रंगे हाथ दबोचा, डीजीपी की विशेष टीम ने मारा छापा
Sun, 28 Jan 2018 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:37 AM IST
सार
- सिपाही समेत तीन भाग निकले, एक को टीम ने दबोचा
- दो आईपीएस और हमीरपुर स्वाट टीम प्रभारी रहे शामिल
- एसपी ने थानाध्यक्ष और आरोपी सिपाही को किया निलंबित
विज्ञापन
1 of 5
दो आईपीएस और हमीरपुर स्वाट टीम प्रभारी रहे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से आए दो आईपीएस अधिकारियों ने बालू के ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे मारुति सवार लोगों को दबोचने के लिए शनिवार तड़के छापा मारा। तीन आरोपी भाग निकले और एक रंगेहाथ दबोच लिया गया। भागने वालों में स्थानीय थाने का कांस्टेबिल भी शामिल है। चार लोगों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। उधर, थानाध्यक्ष और आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ट्रकों से 1500 से लेकर 2500 रुपये तक नकद वसूल रहे थे
2 of 5
डीजीपी की टीम ने बालू ट्रकों से वसूली कर रहे सिपाही समेत चार को पकड़ा
शनिवार को तड़के पुलिस महानिदेशक कार्यालय में कार्यरत आईपीएस अधिकारी मोहित गुप्ता और हिमांशु कुमार ने हमीरपुर के उप निरीक्षक और स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय यादव तथा दो अन्य कांस्टेबिलों को साथ लेकर बांदा गिरवां थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव में चाय की दुकान के पास छापा मारा। यहां एक मारुति में बैठे चार लोग मध्य प्रदेश से आ रहे बालू भरे ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे। ट्रकों से 1500 से लेकर 2500 रुपये तक नकद वसूल रहे थे। इसी बीच आईपीएस अधिकारियों की टीम को अमेठी के ट्रक चालक मोहम्मद इरफान गूजर ने बताया कि उससे गिरवां थाने के सिपाही देवर्षि यादव ने जबरदस्ती 2500 रुपये ले लिए हैं।
तीन लोग अंधेरे में भाग निकले
3 of 5
एसपी ने थानाध्यक्ष और आरोपी सिपाही को किया निलंबित
टीम के छापा मारते ही तड़के करीब पौने 3 बजे मारुति पर सवार तीन लोग अंधेरे में भाग निकले। टीम ने एक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम महमूद खां पुत्र बादल खां बताया। वह गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव का रहने वाला है। उसके पास से 8000 रुपये नकद बरामद हुए। इस धरपकड़ में आईपीएस हिमांशु कुमार को पैर में चोट भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर
4 of 5
डीजीपी की टीम ने बालू ट्रकों से वसूली कर रहे सिपाही समेत चार को पकड़ा
दबोचे गए महमूद ने टीम को बताया कि भागने वालों में गिरवां थाने में तैनात सिपाही देवर्षि यादव सहित स्योढ़ा गांव का पंकज अवस्थी और चंदू यादव शामिल हैं। टीम ने गिरवां थाने में महमूद खां पुत्र बादल और पंकज अवस्थी तथा चंदू यादव और कांस्टेबिल देवर्षि के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 व 13 और आईपीसी की धारा 386 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। टीम में शामिल हमीरपुर स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक रामाश्रय यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मारुति कार को भी सीज कर दिया
5 of 5
सिपाही समेत तीन भाग निकले, एक को टीम ने दबोचा
पुलिस ने वसूली में प्रयोग की जा रही मारुति कार को भी सीज कर दिया है। टीम में हमीरपुर के कांस्टेबिल अभिषेक द्विवेदी व पंकज सिंह और लखनऊ से आई बोलेरो के चालक जितेंद्र कुमार शामिल रहे। उधर, छापा मार कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक शालिनी ने गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह और कांस्टेबिल देवर्षि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में संबद्ध कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।