{"_id":"5a6c34884f1c1b7e268b685a","slug":"police-encounter-in-azamgarh-one-criminal-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में अपराधियों के बुरे दिन जारी, आजमगढ़ में मारा गया खतरनाक इनामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में अपराधियों के बुरे दिन जारी, आजमगढ़ में मारा गया खतरनाक इनामी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 27 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
mukesh rajbhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस अपने इनकाउंटर को जारी रखे हुए है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश मुकेश राजभर को ढेर कर दिया। वहीं सिपाही उदयभान भी गोली लगने से घायल हो गए। इस बदमाश ने 22 जनवरी की रात बंदी रक्षक मान सिंह यादव को गोली मार कर घायल कर दिया। तभी से पुलिस उसका पीछा कर रही थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
injured constable
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात साढ़े 11 बजे सिधारी थान क्षेत्र के हलुआडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुकेश राजभर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में सिपाही उदयभान भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बदमाश मुकेश राजभर की मौत हो गई। उदयभान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
encounter in Azamgarh
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दो बदमाश बाइक से मेहनगर की तरफ से आ रहे थे। एक बदमाश भागने में कामयाब पहा। मुठभेड़ के बाद एसपी और डीआईजी ने अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। गणतंत्र दिवस की रात करीब 11.30 बजे जिले की पुलिस को बड़ी कामियाबी मिली। चार दिन पूर्व मंडल कारागार इटौरा के सरकारी आवास में घुसकर सिपाही को गोली मारने को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने चुनौती के रूप में लिया था। उक्त घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात संदिग्धों की तलाश में जुटी सिधारी थाने की पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में हलुआडीह पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मेंहनगर की तरफ से छतवारा की तरफ एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली लगने से आरक्षी उदयभान घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका साथी अंधेरा और कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
encounter in Azamgarh
घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर मुकेश कुमार पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम मुतक्कलीपुर थाना पवई के रूप में की गई। पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, तीन कारतूस और टीवीएस स्टार बाइक बरामद की है। घायल बदमाश और आरक्षी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे बदमाश की मौत हो गयी।