फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर दोहरा हत्याकांड, दो दशक पुरानी रंजिश...एलानिया कत्ल से दहशत, आरोपी ने कहा था- मां कसम... गोली मार दूंगा

Sun, 21 Feb 2021 08:46 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Feb 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of two people in Kanpur, Case of old enmity
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य दीपू और राजकुमार के परिवार के बीच करीब दो दशक से दुश्मनी चली आ रही है। इस बीच कई बार विवाद हुआ और मुकदमेबाजी भी हुई। दीपू ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सन् 2019 में गणेश पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद उसने फोन पर राजकुमार को धमकी देते हुए कहा था कि मां कसम... राजकुमार तुमको गोली मार दूंगा।
Case of murder of two people in Kanpur, Case of old enmity
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उाजला
शुक्रवार रात दीपू ने वही किया जो उसने कहा था। इस संबंध में परिजनों ने कई कॉल रिकॉर्डिंग को पुलिस को सौंपी हैं। वहीं हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक राजकुमार का परिवार चुनाव में भाजपा से तीन बार पार्षद रहे श्रीराम का हमेशा समर्थन करता आया है।
Case of murder of two people in Kanpur, Case of old enmity
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
करीब दो दशक पहले चुनाव में श्रीराम के विरोध में दीपू के पिता राजकुमार ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। इसमें राजकुमार (मृतक) के नाना जमुना प्रसाद ने खुलकर श्रीराम का समर्थन किया। इसमें दीपू के पिता हार गए थे। विवाद हुआ और दीपू के परिवार वालों ने धारदार हथियार से जमुना प्रसाद पर वारकर मरणासन्न कर दिया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of two people in Kanpur, Case of old enmity
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गणेश पूजा में हुआ था विवाद 
राजकुमार के छोटे भाई लाला ने बताया कि 2019 में गणेश पूजा के दौरान हत्यारोपी आकाश उर्फ अक्का से विवाद हुआ था। इसमें दीपू ने आकाश का समर्थन किया था। दबाव डालकर लाला व राजकुमार समेत अन्य पर केस भी दर्ज करवा दिया था। इसकी विवेचना अभी जारी है। यहीं से दुश्मनी और बढ़ गई। लाला के मुताबिक घर से निकलते, उठते बैठते दीपू और अन्य आरोपी धमकी दिया करते थे। पुलिस पर दीपू का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

 
विज्ञापन
Case of murder of two people in Kanpur, Case of old enmity
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गैंगवार का खतरा, खुफिया सक्रिय
मृतक राजकुमार के खिलाफ एक दर्जन केस दर्ज हैं। दीपू का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। दोनों तरफ के लोग भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। ऐसे में गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया है। आरोपी के सभी घर वाले भी फरार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed