फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: दोहरे हत्याकांड में एक घंटा देरी से पहुंची पुलिस, चलता रहा खूनी खेल, हड्डियों के टुकड़े मिले

Sun, 21 Feb 2021 08:15 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Feb 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of two people in Kanpur
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उाजला
कानपुर में दोहरे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। तब तक हत्यारोपियों का खूनी खेल जारी रहा। पथराव किया, गोलियां दागीं, चापड़ और चाकू से दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए। परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर समय पर पहुंच जाती तो शायद दोनों की जान बच जाती।
Case of murder of two people in Kanpur
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद को सत्ताधारी पार्टी से भी राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। राजकुमार के परिजनों के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे विवाद शुरू हुआ। पुलिस करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। तब तक आरोपी राजकुमार और रवि की हत्या कर फरार हो चुके थे।

 
Case of murder of two people in Kanpur
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नवाबगंज व आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर दी थी। इस वजह से आरोपी बाहर नहीं जा सके। सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस की और एक के बाद एक चार आरोपियों को दबोच लिया। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस अफसरों का कहना है कि सूचना मिलने के दस से पंद्रह मिनट के भीतर ही फोर्स पहुंच गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of two people in Kanpur
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मुसीबत में फंसने पर नेता करते थे मदद
परिजनों का कहना है कि दीपू के बसपा के अलावा शहर के ही एक-दो भाजपा नेताओं से संबंध हैं। मुसीबत में फंसने पर सत्ताधारी नेता उसकी मदद करते थे। यही वजह है कि आपराधिक इतिहास होने पर भी पुलिस उसके प्रति नरम रहती। पंचायती चुनाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों के मुताबिक नेताओं की पैरवी पर दीपू की तरफ से उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।

 
विज्ञापन
Case of murder of two people in Kanpur
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
30-40 राउंड फायरिंग, चापड़ से हमले के चलते हड्डियों के टुकड़े मिले
मंदिर परिसर में जिस जगह पर दोनों को मारा गया, वहां खून, गोलियों के छर्रे पड़े थे। चापड़ से इस कदर काटा कि हड्डियों की टुकड़े पड़े मिले। पुलिस ने आठ खोखे भी बरामद किए हैं। इलाकाई लोगों के मुताबिक तीस से चालीस राउंड फायरिंग हुई है। फोरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्यों को जुटाया है। गोलियां 315 बोर के तमंचे से दागी गईं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed