{"_id":"5e005f5a8ebc3e87c80fa9cb","slug":"caa-protest-ib-claim-police-knew-that-there-would-be-violence-on-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस की एक गलती और हिंसा से दहल उठा कानपुर, आईबी का दावा, जुमे की नमाज के बाद बवाल होने का था इनपुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की एक गलती और हिंसा से दहल उठा कानपुर, आईबी का दावा, जुमे की नमाज के बाद बवाल होने का था इनपुट
Mon, 23 Dec 2019 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
सपा और कांग्रेसी नेताओं के आने के बाद भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर शहर में हिंसा होने वाली है, यह बात पुलिस को पहले से पता थी। यह दावा है आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) का। आईबी के मुताबिक जुमे की नमाज के बाद हिंसा के संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों को पहले ही इनपुट दिया गया था। इसके बावजूद शहर पुलिस ने इनपुट की अनदेखी की। पुलिस की इसी लापरवाही से शहर में दो दिन भारी बवाल हुआ।
कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद देश के अलग-अलग शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। इसको देखते हुए आईबी ने शहर में भी इनपुट जुटाना शुरू कर दिया था। आईबी के मुताबिक जो गोपनीय सूचनाएं शहर भर से मिली थीं, उसमें साफ था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतरकर बवाल करेगी।
कानपुर में फिर भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
आईबी ने यह इनपुट शहर पुलिस के साथ-साथ शासन को भी भेजा था। प्रशासन से भी गोपनीय रिपोर्ट साझा की गई थी। गुरुवार शाम को हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में दो अधिकारियों ने भी इस बारे में बताया था, लेकिन इनपुट को गंभीरता से नहीं लिया गया। यही वजह है कि शुक्रवार को जब भीड़ उग्र हुई, तो पुलिस उसे रोकने में नाकाम रही। काफी देर बाद पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार के लिए थी तैयारी, शुक्रवार पड़ गया भारी
आईबी के इनपुट के बावजूद पुलिस शुक्रवार को बेफिक्र थी। पुलिस को आशंका थी कि रविवार को कई संगठन विरोध-प्रदर्शन करने के लिए उतरेंगे, जिसमें बवाल हो सकता है, लेकिन शुक्रवार को ही हिंसा शुरू हो गई।

कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
आईबी व लोकल इंटेलीजेंस के इनपुट में अंतर
आईबी व लोकल इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में अलग-अलग इनपुट था। शायद यही वजह है कि पुलिस हिंसा की आशंका को भांप नहीं पाई। हालांकि, जांच में पता चलेगा कि आखिर गलती कहां पर हुई।पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि बवाल कराने में कुछ बाहरी लोग भी शामिल हैं। अब उनके बारे में पता किया जा रहा है।
एस-10 फेल
शहर के मोहल्लों में क्या चल रहा है। माहौल क्या है और क्या कोई साजिश हो रही है। ये जानकारियां पुलिस को पहुंचाने के लिए एस-10 का गठन एसएसपी ने कराया था। पर, इतनी बड़ी हिंसा की साजिश रची गई और एस-10 सदस्यों के जरिये एक भी इनपुट पुलिस को नहीं मिला, इससे साबित होता है कि एस-10 पूरी तरह फेल है।