यूपी के इटावा जिले में जमीन से खजाना निकलने की खबर सुनकर हड़कंप मच गया। अासपास गांव के लाेग खजाने की खुदाई देखने के लिए जुटने लगे। हर कोई खुदाई स्थल तक पहुंचने के लिए बेताब दिख रहा था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को संभाला।
2 of 4
खजाने की बात सुन जुटने लगी भीड़
गुजरात के अहमदाबाद के एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन को कुछ दिनों पहले चोरी करके यहां छुपाया गया था। वैन चुराने वाले आरोपी की निशानदेही पर इटावा चौबिया थानाक्षेत्र और गुजरात की पुलिस इलाके की एक नहर में पिछले कई घंटों से जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई करा रही है। हर कोई खुदाई स्थल तक पहुंचने के लिए बेताब रही।
3 of 4
जेसीबी से हुई नाेटाें की खुदाई
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को संभाला। गुजरात पुलिस लूट के आरोपी मुकेश को लेकर पहले चौबिया थाने पहुंची। यहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद जेसीबी का इंतजाम किया गया। फिर सभी नहर पटरी किनारे पहुंचे। मुकेश ने बाकायदे जगह पहचानी और बताया कि उसी स्थान पर उसने रुपये दबाए थे। इस पर पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक खुदाई करवाई, लेकिन पैसा नहीं मिला।
4 of 4
नाेटाे से लदी वैन ढूंढती जेसीबी
इस बीच खुदाई स्थल को नजदीक से देखने वालों की भीड़ लगी रही। यूवी के इटावा में लाखों रुपयों से भरी एटीएम कैश वैन को खोजने के लिए नहर खुदवाई जा रही है। गुजरात के अहमदाबाद से एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन चुराकर भागे आरोपी को साथ मे लेकर कैश वैन ढूंढने आयी गुजरात पुलिस के निर्देश पर खुदाई अभियान चलाया गया है।