फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झकझोर देंगी ये तस्वीरें: रात तक अंत्येष्टि, रेत पर लगीं चिताएं, श्मशान घाटों में बढ़ रही चिताओं की संख्या

Tue, 27 Apr 2021 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Apr 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation on sand
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : amar ujala
कानपुर के श्मशान घाटों पर सोमवार को 545 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। साथ ही मुस्लिम कब्रिस्तानों में 62 जनाजों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भैरोघाट शमशान घाट में रात नौ बजे अंतिम शव पहुंचा। कई घाटों में जगह कम पड़ने से गंगा किनारे रेत में भी अंत्येष्टि हुईं। कई शव ऐसे भी आए, जिन्हें कंधा देने के लिए चार लोग भी नहीं थे।


घाटों पर मौजूद अन्य लोगों ने अंत्येष्टि में सहयोग किया। भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह में 72 शव पहुंचे। भैरोघाट शमशान घाट पर दाह संस्कार की पर्चियां बनाने वाले जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से रात नौ बजे तक 95 शव आए, सभी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी तरह भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में तीन और घाट में लकड़ियों से 34 शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation on sand
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
स्वर्ग आश्रम के प्रधान बल्देव राज मेहरोत्रा ने बताया कि 91 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धनाथ घाट का प्रबंधन देख रहे भारत गुजराल के अनुसार घाट और गंगा किनारे रेत में 45 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। बिठूर में सौ का आंकड़ा पार हो गया। ड्योढ़ी घाट सहित अन्य घाटों में भी अंतिम संस्कार हुए। 

 
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation on sand
रात को भी जली चिताएं - फोटो : amar ujala
भगवतदास घाट पर पंडों को चेतावनी
भगवतदास शमशान घाट पर वसूली की शिकायतों के बाद सोमवार को कोहना थाना प्रभारी ने पंडों की चेतावनी दी। कहा कि निर्धारित शुल्क 500 रुपये में ही अंतिम संस्कार कराएं। ज्यादा वसूली करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।

नजफगढ़ घाट में लकड़ियों की कमी, लौटाए शव
नजफगढ़ में दूसरे दिन भी लकड़ियों का टोटा रहा। सिर्फ उन्हीं 28 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिनके साथ परिजन लकड़ियां लाए थे। अन्य शव लौटाए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation on sand
शवों की लगी हैं लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
कहां कितनी अंत्येष्टि
भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह        72
भैरोघाट शमशान घाट                95
भगवतदास विद्युत शवदाह गृह    3
शमशान घाट                      34
स्वर्ग आश्रम                                91
सिद्धनाथ घाट                        45
बिठूर                                    101
ड्योढ़ी घाट                            60
नजफगढ़ घाट                            28
सफीपुर, नागापुर, ढोमनपुर घाट, अन्य    16
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation on sand
बिठूर घाट का खौफनाक मंजर - फोटो : amar ujala
प्रमुख कब्रिस्तान में जनाजे हुए दफन
नगर निगम कब्रिस्तान, बजरिया - 2
अवामी कब्रिस्तान, बड़ी ईदगाह -12
नब्बू शाह, छेदी शाह समेत संयुक्त कब्रिस्तान- 7
बगाही कब्रिस्तान, बेगमपुरवा - 6
दादा मियां कब्रिस्तान, जाजमऊ-  12
अशरफाबाद कब्रिस्तान, जाजमऊ- 13
तकिया बिसातियान, कर्नलगंज- 6
गंज शहीदा कबिस्तान, मसवानपुर- 1
विजय नगर कब्रिस्तान- 3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed