फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीनेशन के बाद बुखार आना मतलब काम कर रही वैक्सीन, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव- डॉ. वीएन त्रिपाठी

Sat, 17 Apr 2021 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Apr 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus cases covid 19 pandemic in up, corona vaccination
अमर उजाला संवाद: सवालों के जवाब देते डॉ. वीएन त्रिपाठी, पूर्व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के इस खतरनाक दौर में आप कैसे अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं, संक्रमण होने पर क्या करना चाहिए, कोरोना वैक्सीन किस हद तक सुरक्षा दे पा रही है जैसे तमाम सवालों के जवाब शनिवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पूर्व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने दिए।


मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर उनका भरपूर जोर रहा। यह भी कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार आना कोई समस्या नहीं है। बुखार आना मतलब वैक्सीन काम कर रही है। जुकाम, बुखार होने पर विशेषज्ञ की सलाह लेने और जांच कराने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में शहर ही नहीं आसपास के जिलों के भी लोगों ने सवाल कर अपनी शंकाएं दूर की। आप भी पढ़ें सवाल और जवाब...

सवाल: हमें रोज काम पर जाना पड़ता है, कोरोना से बचाव के लिए क्या करें?
चंद्रभान, किदवईनगर
जवाब: काम पर जाइए, मास्क लगा लीजिये, इसके साथ ही हाथ धोते रहें। बिना धोए हाथ मुंह पर न लगाएं। बुखार आए तो सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करा लें।

सवाल: मुझे कोरोना के लक्षण हैं, अपने घरवालों को कैसे बचाएं?
राम विशाल, मैथा
जवाब: रिपोर्ट पॉजिटिव है तो अस्पताल जाएं। कोई दिक्कत नहीं है तो खुद को घर में आइसोलेट करें। बहुत देर तक कोई घरवाला कमरे में न रहे। मास्क लगाकर अंदर आएं। बाथरूम का इस्तेमाल करें तो फौरन फिनायल से साफ कर दें। 

सवाल: वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार आ गया, कोई गड़बड़ तो नहीं?
- रामप्रकाश, फजलगंज
जवाब: बिल्कुल नहीं। बुखार आ गया है तो इसका मतलब है कि वैक्सीन काम कर रही है। वैसे हर व्यक्ति में वैक्सीन का अलग तरह का रिस्पांस होता है। बुखार आना, इंजेक्शन लगने वाली जगह में दर्द सामान्य बात है।

 
coronavirus cases covid 19 pandemic in up, corona vaccination
मास्क - फोटो : amar ujala
सवाल: कौन सा मास्क लगाएं, जिससे कोरोना से बचत रहें?
पुष्पा शुक्ला, पनकी
जवाब:  एन-95 मास्क लगाएं। नाक से लेकर ठुड्डी तक ढंका रहना चाहिए। 48 घंटे के बाद मास्क को साबुन से धो लें। इसे छह दिन में बदल दें। सर्जरी मास्क का 24 घंटे ही इस्तेमाल करें। इसके बाद इसे जला दें। 

सवाल: डेढ़-दो महीने से सांस फूल रही है, क्या करें?
- राकेश गुप्ता, दादा नगर
जवाब:  किसी एमडी डिग्री वाले फिजीशियन को दिखा लें। वैसे आपका लक्षण कोरोना नहीं लग रहा। यह अस्थमा और एलर्जी भी हो सकती है। फिर भी कोरोना  की जांच एहतियातन करा लें।

सवाल: आरटीपीसीआर जांच निगेटिव है, बुखार आ रहा है, क्या करें?
- डॉली अग्रवाल, काकादेव
जवाब: कोरोना की जांच निगेटिव आई है। अब आप किसी फिजीशियन को दिखा लें। चाय पीएं, गुनगुना पानी लें। आयुष काढ़ा पीएं। चार-पांच दिन में तबीयत ठीक हो जाएगी।

सवाल: बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए क्या करें?
- हाजी दिलशाद कुरैशी, बासमंडी
जवाब: बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। कोरोना की लहर तेज है। बच्चों की साइज के मास्क बाहर मिलते हैं, उन्हें ले लें, या फिर घर में बनवा लें। जुकाम, बुखार होने पर फौरन विशेषज्ञ की सलाह लें।

सवाल: वैक्सीन से एलर्जी है, बीपी भी है, क्या करें?
रेखा वाजपेयी, किदवईनगर
जवाब: अगर बड़ी एलर्जी है तो न लगवाएं। हल्की-फुल्की है तो लगवा लें। वैक्सीन के फायदे बहुत हैं और नुकसान कम। वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। ब्लड प्रेशर के लिए नियमित रूप से दवा लेती रहें।

 
coronavirus cases covid 19 pandemic in up, corona vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
सवाल: पूरे घर को बुखार है, क्या कोविड है?
ज्ञानेंद्र कुमार, मेहरबान सिंह का पुरवा
जवाब: एक तो सबसे पहले कोविड की जांच करा लें। सीजनल फ्लू भी चल रहा है। घर में रहें। इस वक्त सबसे अधिक खतरा घर के बुजुर्गों को रहता है। बाहर से आने पर दूरी बना लें। रिपोर्ट आने के बाद फिजीशियन को दिखा लें।

सवाल: बुखार, जुकाम के बाद गंध नहीं आ रही, क्या करें?
मोहित, गोविंदनगर
जवाब: आप सबसे पहलेे कोविड का टेस्ट करा लें। रिपोर्ट पॉजिटिव है तो होम आइसोलेशन या अस्पताल में इलाज कराएं। निगेटिव आने पर किसी फिजीशियन को दिखा लें। घरवालों और बाहर वालों से शारीरिक दूरी बनाए रखें।

सवाल: मां को टायफायड के इलाज के बाद भी बुखार आ रहा, कोविड है क्या?
- रश्मि तिवारी, लखनऊ
जवाब: अगर टायफायड की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और फिर भी बुखार बना है तो कोविड की भी जांच करा लें। इसके साथ ही किसी अच्छे फिजीशियन को दिखाएं। 

सवाल: वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार आना जरूरी है क्या?
अशोक तिवारी, फर्रुखाबाद
जवाब: मुझे भी वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार नहीं आया था। बुखार नहीं तो कोई दिक्कत नहीं है। हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से वैक्सीन से प्रतिक्रिया करता है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमण से बचाव के तरीके अपनाएं।

सवाल: मैं पॉजिटिव आई थी, हॉस्पिटल में भर्ती थी। पिछले सात दिन से होम आइसोलेट हूं। अब कोई दिक्कत नहीं है, टेस्ट कराने की जरूरत है? 
- प्रमिला पालीवाल, इटावा
जवाब: बिल्कुल टेस्ट कराना चाहिए, जब तक आप की रिपोर्ट निगेटिव न आए तब तक डॉक्टर के संपर्क में रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus cases covid 19 pandemic in up, corona vaccination
corona - फोटो : अमर उजाला
सवाल: वैक्सीन की दूसरी डोज 13 अप्रैल को लगनी थी अभी तक नहीं लग पाई है, कोई प्रॉब्लम तो नहीं? 
- दुर्गा प्रसाद मिश्रा, ट्रांसपोर्ट नगर 
जवाब: एक से डेढ़ माह के बीच वैक्सीन लगती है। अगर कुछ दिन लेट भी हो जाएंगे तो कोई समस्या नहीं है।

सवाल: हाथ पैर में दर्द बहुत है यह कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं? 
- सोनू कुमार, कल्याणपुर) 
जवाब: यदि शरीर का तापमान 99 से कम है तो कोई समस्या नहीं है। तरल पदार्थ का सेवन करें। मट्ठा, नींबू पानी, खिचड़ी, फल आदि लेते रहें।

सवाल: दादी को हार्ट की समस्या है, ऐसे में कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए? 
- अमित श्रीवास्तव हरपालपुर
जवाब: ऐसे लोगों को वैक्सीन की ज्यादा जरूरत है, यदि तेज बुखार हो तो ऐसे में वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।

सवाल: एक बार पॉजिटिव आ चुके हैं, दोबारा ना हो इसके लिए क्या करें? 
- मिथिलेश यादव, ग्वालटोली
जवाब: आपको सावधानी बरतने की ज्यादा आवश्यकता है, अच्छी क्वालिटी का मास्क प्रयोग करें। फ्रिज की कोई भी चीज ना खाएं। ग्लूकोस का सेवन एक-दो दिन छोड़कर कर सकते हैं।

सवाल: मुझे 10 अप्रैल को कोरोना हुआ था, तब से मैं घर में क्वॉरंटीन हूं। पैरों में दर्द बहुत होता है? 
- पूनम सक्सेना, अकबरपुर 
जवाब: विटामिन की दवा खाएं, जिसमें जिंक हो। गर्म पानी व फल का सेवन अवश्य करें।

 
विज्ञापन
coronavirus cases covid 19 pandemic in up, corona vaccination
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: गुरुवार को कोरोना का टीका लगवाया था। हाथ पैर में बहुत दर्द है, कमजोरी है? 
अनुज कुमार शुक्ला, औरैया
जवाब: टीका लगने के बाद कमजोरी महसूस होती है। इसमें चिंता करने की बात नहीं है। फल, पनीर, दूध का सेवन अधिक करें।

सवाल: वैक्सीन लगवाने के बाद क्या एहतियात बरतना पड़ता है? 
प्रेम शंकर शर्मा, इटावा
जवाब: दो माह तक आपको सामाजिक दूरी बनाकर रखना होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा ताकि कमजोरी ना आए।

सवाल: कोरोना वायरस के लक्षण हैं और रिपोर्ट आने में देर है तो क्या करें? 
- शैफाली, हमीरपुर
जवाब: पैरासीटामॉल लें और अपने को किसी कमरे में क्वॉरंटीन कर लें। घर पर भी मास्क लगाकर रहें। लोगों से दूरी बनाए रखें।

सवाल: शरीर में दर्द है तो यह कोरोना के लक्षण तो नहीं है: 
- सूरज पाल, सिविल लाइंस
जवाब: यह कोरोना के लक्षण नहीं होते हैं। कड़वे तेल में नमक डालकर मालिश करें, शिकंजी पीएं।

सवाल: 12 अप्रैल को वैक्सीन लगवाई थी, अभी तक बुखार नहीं उतर रहा है? 
- संजीव कुमार सिंह, हरदोई
जवाब: अपना खान-पान मजबूत करें। शरीर का विशेष ध्यान रखें। फल, पनीर, दूध जैसी चीजों का सेवन अधिक करें। इसमें घबराने की बात नहीं है

सवाल: दो दिन पहले कोल्डड्रिंक पी थी। जिसके बाद से जुखाम बुखार है। महक भी नहीं आ रही है। 
- के मयंक पांडे, विश्व बैंक
जवाब: ऐसे में बिना देरी करें आपको तुरंत कोरोना का टेस्ट कराना चाहिए। घर वालों से भी दूरी बनाए रखें।

सवाल: माता जी को दो दिन से बुखार आ रहा है और भूख भी नहीं लग रही है? 
- सुधांशु मिश्रा, बर्रा
जवाब: आपको कोविड टेस्ट कराना जरूरी है। यह लक्षण कोविड-19 के भी हो सकते हैं।

सवाल: मुझे कई दिनों से खांसी आ रही है और अब सांस लेने में भी दिक्कत है। 
- आरबी सिंह, खलासी लाइन
जवाब: आप अपना टेस्ट कराएं और घरवालों से दूरी बनाए रखें। मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें।

सवाल: 13 अप्रैल को कोरोना का टीका लगवाया था, अभी तक बुखार नहीं जा रहा है? 
- धर्म सिंह, पतारा
जवाब: क्रोसिन 500 एमजी सुबह-शाम दो दिन तक लें। फल खाएं, गर्म पानी का सेवन करें, जल्द आराम मिलेगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed