{"_id":"5afd99d14f1c1bea408b600f","slug":"congressman-going-to-blow-the-effigy-of-bjp-national-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों से भिड़ गई पुलिस, फिर हुअा यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों से भिड़ गई पुलिस, फिर हुअा यह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 17 May 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
पुतला कांग्रेसियों से छीनते पुलिसकर्मी
कर्नाटक में राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकने से रोकने के लिए पुलिस पूरी दिन सतर्क रही और कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पुतले की छीनाझपटी भी हुई लेकिन कांग्रेसियों ने बचा खुचा पुतला फूंक विरोध जता दिया तो दूसरी ओर थोड़ी ही देर में नुमाइश चौराहे पर दूसरे गुट ने भी मोदी व शाह का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की यहां पुलिस पुतला फुंकने तक नहीं पहुंच सकी।
पुतला जलाते कांग्रेसी
नुमाइश चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह लोध ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकने के बाद प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश में भाजपा सरकार लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है। आरोप लगाया कि कर्नाटक के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के इशारे पर जीडीएस व कांग्रेस गठबंधन की बहुमत की संख्या होने के बावजूद अल्पमत भाजपा को सरकार बनाने का असंवैधानिक निर्णय देकर देश के लोकतंत्र की हत्या की।
अमित शाह
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पाने के लालच में नियम कायदे और देश के संविधान को भूल गई है। भाजपा देश में असंवैधानिक और अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाना चाह रही है। शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कहा कि देश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। आज संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम चीरहरण हो रहा है। राज्यपाल भाजपा की कठपुतली बन गए हैं। बिना बहुमत के राज्यपाल ने भाजपा को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम माेदी एवं अमित शाह
इस मौके पर एनएसयूआई अमलेंद्र त्रिपाठी, गोविंद सिंह, अमीर अहमद आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व राजीव भवन के बाहर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंकने से मना करने के लिए पुलिस चौकन्नी रही और कांग्रेसियों व पुलिस में पुतले की छीना झपटी होने लगी जिसके बाद बचे खुचे पुतले को फूंक कर कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव विक्रम पांडे, रामेश्वर प्रसाद, साधू सिंह सोमवंशी, प्रेम प्रकाश वर्मा, डॉ. श्याम प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।