फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलित आंदोलनः भाजपा सरकारों ने की लचर पैरवी, कोर्ट में दलितों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा- कांग्रेस

Thu, 05 Apr 2018 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Apr 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
congress up on sc st act
डेमाे पिक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देश में हो रहे हंगामों और हिंसा पर कांग्रेस ने कहा है कि यह सब मौजूदा सरकार की दलित विरोधी नीतियों का नतीजा है। दलितों और कमजोर तबकों के लिए 1989 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एससी/एसटी एक्ट पारित किया था। 


 
congress up on sc st act
डेमाे पिक
बांदा में बुधवार को कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा है कि जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय दिया है, उसमें महाराष्ट्र और केंद्र की भाजपा सरकारें पक्षकार थीं। कोर्ट में दलित वर्ग के हितों का मजबूती से पक्ष नहीं रखा गया। सिर्फ खानापूर्ति की गई।

 
congress up on sc st act
डेमाे पिक
न्यायालय में महाधिवक्ता और सॉलिसिटर जनरल  को न भेजकर अतिरिक्त सॉलिसिटर से पैरवी कराई गई। ज्ञापन मेें कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर 20 मार्च को सही आवाज उठाई थी लेकिन भाजपा सरकारों ने कोई तवज्जो नहीं दी। नतीजे में देशभर में दलित आंदोलन फैल गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
congress up on sc st act
डेमाे पिक
आंदोलनकारियों पर लाठी और गोली चलाई गई। एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जानें गईं। ज्ञापन में यह भी कहा कि डा. अंबेडकर और महापुरुषों की मूर्तियां तोड़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार राज्यों को इन पर  रोक लगाने और दलित बाहुल्य इलाकों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के निर्देश जारी करे। संसद में कानून बनाया जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed