फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के सट्टे में COINS का खेल, यहां 55000 के सिक्के बरामद

Wed, 11 Apr 2018 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
COINS game in IPL betting
डेमो पिक
आईपीएल फीवर के साथ शहर में सट्टे का बुखार भी चढ़ चुका है। बाजार में परहेज होने वाले दस के सिक्के सट्टे बाजार में खूब चल रहे हैं। मंगलवार को कानपुर के नौबस्ता में आईपीएल पर सट्टा खिला रहे सटोरिये के पास बरामद 85 हजार रुपये में से 55 हजार रुपये के सिक्के ही बरामद हुए।

 

COINS game in IPL betting
डेमो पिक

पुलिस ने सटोरिये को गिरफ्तार कर नगदी को जब्त कर ली है। हूलागंज निवासी विवेक कुमार पशुपति नगर, नौबस्ता में किराये पर कमरा ले यहां सट्टा लगवा रहा था। मंगलवार शाम पुलिस ने कमरे में छापा मार उसके पास से तीन रजिस्टर, 415 पर्चियां व 30 हजार रुपये के नोट, 55 हजार रुपये के 10, पांच, दो और एक के सिक्के, दो मोबाइल फोन बरामद किए। वहां पांच और 10 रुपये के सिक्कों से सट्टा खेला जा रहा था।

COINS game in IPL betting
डेमो पिक

पूछताछ में विवेक ने बताया कि सिक्कों से सट्टा खिलाने के पीछे मकसद पुलिस से बचने का था। अगर पुलिस उसे अचानक पकड़ती तो वह रेजगारी का कारोबार होने की बात कहकर खुद को बचा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
COINS game in IPL betting
डेमो पिक

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक विवेक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी रोशन कुमार और हरी मौके से भागने में सफल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed