फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोयला कारोबारी के बेटे की हत्या, लाश की मुठ्ठी खोलते ही परिजन रो पड़े, मूंगफली से मिल सकते हैं सुराग

Sun, 13 Jan 2019 11:57 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
coal businessman Son murdered
कोयला कारोबारी के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में शहर के पास स्थित रंगियनपुरवा छोटी टिलिया निवासी शिवनाथ दोहरे ईंट भट्टे और कारखानों में कोयला सप्लाई का कारोबार करता है। दो दिन पहले वह डीसीएम लेकर गोरखपुर गया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे शिवनाथ का 14 वर्षीय बेटा राहुल उर्फ राजन डांस कोचिंग से घर लौटा था। थोड़ी देर बाद वह गांव से लापता हो गया। परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने गांव के पास रेलवे स्टेशन के पीछे एक सरसों के खेत में नाले किनारे राहुल का शव देखा। इसकी जानकारी होते ही परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
coal businessman Son murdered
कोयला कारोबारी के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल एके सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। मृतक की मां निर्मला देवी ने पति के लौटने के बाद तहरीर देने की बात कही। फर्रुखाबाद से खोजी कुत्ता (आस्कर) लेकर पहुंची पुलिस टीम ने करीब एक घंटे तक छानबीन की।
coal businessman Son murdered
कोयला कारोबारी के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतक के दो दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। एसपी ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के गोरखपुर से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। मामले की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर  मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
coal businessman Son murdered
कोयला कारोबारी के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शुक्रवार को राहुल ने एक दोस्त को नौ सौ रुपये में मोबाइल बेंचा था। जबकि दूसरे गांव के दोस्त के साथ उसे घटनास्थल के पास शाम को कुछ लोगों ने देखा था। मृतक की मां निर्मला देवी ने बताया कि चार बच्चों में राहुल सबसेे बड़ा था। उसे डांसर बनने का शौक था। इससे वह डांस कोचिंग जाता है। डांस सीखने के लिए उसे बगैर सिम का फोन भी दिया था। नया फोन लेने की जिद कर उसने पुराना फोन बेंच दिया था। 
विज्ञापन
coal businessman Son murdered
कोयला कारोबारी के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मुठ्ठी में कुछ मूंगफली मिली हैं। पुलिस ने शंका जाहिर की है कि हत्या से पहले किसी के साथ मूंगफली खा रहा होगा। सिर में धारदार हथियार से हमला होते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके सिर पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया दिया। खोजी कुत्ता आस्कर घटनास्थल से गांव के अंदर तक पहुंचा लेकिन पुलिस कुत्ते की मदद से अभी तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच सकी है। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed