फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भरी दोपहर एक के बाद एक दो धमाकों से दहला हाईवे, फिर मची चीख-पुकार

Sun, 13 Jan 2019 11:31 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Road Accident On Kanpur-allahabad Highway in fatehpur
सड़क हादसा
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार की दोपहर कानपुर-इलाहाबाद हाईवे के किनारे बसे मौहार गांव के लोग जिस वक्त गुनगुनी धूप सेंक रहे थे उसी समय कुछ सेकेंड के अंतर से एक के बाद एक दो जोरदार धमाकों की आवाज से लोगों के दिल दहल गए। पहली गूंज हाईवे से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक का टायर फटने की थी तो दूसरी तेज आवाज थी फटे टायर के कारण बेकाबू हुए तेज रफ्तार ट्रक के डिवाइडर पार कर कानपुर की ओर से आ रही बस में टकराने की।

 

Road Accident On Kanpur-allahabad Highway in fatehpur
सड़क हादसा
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और पिछला भाग बुरी तरह पिचक जाने से उसमें सवार यात्री कुचली हुई हालत में भीतर फंस गए। धमाकों की गूंज थमने से पहले दूर-दराज तक चीख-पुकार फैल गई। हादसा मौहार गांव के राजकिशोर सिंह के घर के पास हुआ। राजकिशोर ने बताया कि सुबह 11.15 बजे वह घर के बाहर धूप में बैठे थे। हाईवे की ओर से दो तेज धमाकों की आवाज से हादसे का अहसास होते ही मौके की ओर दौड़े।

 
Road Accident On Kanpur-allahabad Highway in fatehpur
सड़क हादसे में घायल
तकरीबन यही स्थिति उन अन्य लोगों की भी थी, जो रविवार की छुट्टी का कुछ वक्त धूप में बिताकर ठंड दूर करने की जुगत में थे। हाईवे पर पहुंचे तो बस में फंसे मुसाफिरों की चीख-पुकार के दबाव ने सभी को कार सेवक बनने पर मजबूर कर दिया। पास बड़ी लोहे की रॉड को कहीं हथौड़े की तरह इस्तेमाल किया तो कहीं जैक जैसी भूमिका में लाकर बस के पिचके भाग को फैलाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने की राह बनाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident On Kanpur-allahabad Highway in fatehpur
सड़क हादसे में घायल
ग्रामीणों की सूचना पर चौडगरा पुलिस चौकी के इंचार्ज आर के यादव भी मय फोर्स बिना देरी पहुंच गए। डायल 100 पर दी सूचना से पीआरवी पहुंचने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगा। पीआरवी की पुलिस टीम गोपालगंज पीएचसी सबसे पहले पांच घायलों को लेकर पहुंची। बाकी फंसे लोगों को निकालने के लिए राहुल सिंह, शिवम सिंह, रोहित, शालू, गोलू समेत दो दर्जन ग्रामीण जुटे रहे। करीब आधे घंटे में घायल बस सवारों को बाहर निकाल लिया गया।

 
विज्ञापन
Road Accident On Kanpur-allahabad Highway in fatehpur
सड़क हादसा
एंबुलेंस का इंतजार न कर पुलिस चौडगरा से लोडर, मैजिक से भी करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गोपालगंज पीएचसी में डॉक्टर अमलेश जोशी की टीम ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। पीएचसी में इंतजाम नाकाफी रहे। घायलों को जिला अस्पताल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से यादा गंभीर कानपुर रेफर किए गए। इस बीच हाईवे से लेकर अस्पताल तक घायलों की चीत्कार गूंजती रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed