फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी बोले- बख्शे नहीं जाएंगे गोरखपुर कांड के दोषी, जघन्य अपराध की हर हाल में मिलेगी सजा

Fri, 01 Oct 2021 02:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Oct 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi said guilty of Gorakhpur incident will not be spared
मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीएम योगी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पुलिस द्वारा पीट-पीटकर मनीष गुप्ता की हत्या किए जाने के मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। गुरुवार को डीएवी खेल मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोरखपुर कांड के दोषी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। इस मामले में हर अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। अपराध और अपराधियों के प्रति उनकी सरकार की नीति किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने जो कहा, वो करके दिखाया है। कानपुर इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जिस दिन घटना हुई थी, उसी दिन पुलिस को फोन करके कहा था कि इस प्रकरण में तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए और अपराधी बचने नहीं चाहिए। इसके बाद बुधवार सुबह ही कानपुर प्रशासन से कहा था कि वे पीड़ित परिवार से मिलना चाहेंगे। ऐसे मौके पर पीड़ित परिवार से जुड़ना उनकी जिम्मेदारी बनती है।

CM Yogi said guilty of Gorakhpur incident will not be spared
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
इतना कहने के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा। बोले- कुछ लोग राजनीति के लिए उनके कार्यक्रम से पहले घड़ियाली आंसू बहाने पहुंचे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

 
CM Yogi said guilty of Gorakhpur incident will not be spared
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ये वही लोग हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कभी पेशेवर अपराधियों और माफिया के सामने गिरवी रख दिया था। ऐसे लोगों की वजह से एक समय प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said guilty of Gorakhpur incident will not be spared
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सबसे समृद्ध प्रदेश को सबसे विकृत प्रदेश की श्रेणी में ला दिया था। ये वही लोग हैं जिन्होंने प्रदेश की राजनीति का अपराधीकरण किया। अपराधियों का राजनीतिकरण करके उन्हें सत्ता में काबिज कराया।
 
विज्ञापन
CM Yogi said guilty of Gorakhpur incident will not be spared
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों ने ही प्रदेश की विकासपरक योजनाओं पर डकैती डालने की छूट दी थी। अब प्रदेश के लोगों को योजनाओं का सही लाभ मिल रहा है तो उन्हें परेशानी हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed