{"_id":"5bcdd6efbdec22694423ff41","slug":"cm-yogi-gave-message-to-party-workers-how-to-use-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुख्यमंत्री का मैसेज'...उसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुख्यमंत्री का मैसेज'...उसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल करें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: भाजपा युवा मोर्चा की पहली प्रदेश कार्य समिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया। प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि 42 हजार पुलिस, 68 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के साथ ही 50 हजार नई नौकरियाें की घोषणा जल्द ही की जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश में इन्वेस्टर्स मीट के जरिए जो औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने वाली हैं, उसमें कई लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को लाजपत भवन में आयोजित कार्य समिति के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्य और संगठन की मेहनत के बल पर आगामी लोकसभा चुनाव फिर से जीतना कोई मुश्किल नहीं है। उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बेकार के मैसेज इधर से उधर करने के बजाए उसका प्रयोग सार्थक काम में लगाया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जितने लोगों को लाभ मिला है, युवा इकाई के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से उन लाभार्थियों का इंटरव्यू अपने स्मार्ट फोन के जरिए करें और उसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल करें। बताया कि इन लाभार्थियों से उनके अनुभव पूछे जाएं। पहले का अनुभव और लाभ पाने के बाद का उनका अनुभव कैसा रहा। लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विषय में क्या सोचते हैं, इन बातों का प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवा इकाई के सामने चुनौती भी पेश की। कहा कि जिस तरह से भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक पहुंच चुका है, उस तरह से युवा इकाई को भी पहुंचना होगा। यह काम आसान नहीं है। इस काम के लिए युवा मोर्चा के पास समय भी कम है। योगी ने दावे के साथ कहा कि यदि युवा इकाई हर बूथ पर 21-21 युवाओं को खड़ा कर देती है तो देश की सभी पार्टियां एक भी हो जाएं तो भी भाजपा की जीत को रोक नहीं सकती हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, ऐसे लोगों का नाम जोड़ने से भाजपा को बड़ा फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी अशोक कटारिया और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश मौजूद रहे।