{"_id":"5bcde5d5bdec226974556ecd","slug":"father-throw-his-new-born-daughter-into-canel-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शादी के 2 दिन बाद पता चला वो गर्भवती थी, बीवी से प्यार हुआ पर बच्ची को रास्ते से हटाना मेरी मजबूरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शादी के 2 दिन बाद पता चला वो गर्भवती थी, बीवी से प्यार हुआ पर बच्ची को रास्ते से हटाना मेरी मजबूरी'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी पिता ने पूछताछ में पुलिस को शादी से नवजात की हत्या तक की कहानी सिलसिलेवार बताई। उसने बताया कि उसकी शादी इसी साल 19 फरवरी को बिहार के कुर्मीचक भोजपुर की युवती से हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही उसे पत्नी के गर्भवती होने का पता चल गया था। तब वह एक माह की गर्भवती थी। पूछने पर पत्नी ने कुर्मी चक के एक युवक से रिश्ते होने की बात कबूली थी। पत्नी से गर्भवती होने की जानकारी सास-ससुर को भी थी।
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने कहा था कि वह बच्चे को जन्म नहीं देगी, खराब कर देगी। उसने मेरे साथ विश्वासघात किया। पत्नी के साथ रहते-रहते आठ महीने में उससे प्यार हो गया। कई बार पत्नी की हत्या के बारे में सोंचा, लेकिन उसे प्यार करता हूं, इसलिए मार नहीं सका, लेकिन मन जलता रहा। एक हफ्ते पहले की फैसला कर लिया था कि पत्नी का प्रसव होने के बाद वह नवजात को मार डालेगा। वह दूसरे का बच्चा नहीं पालेगा। वैसा किया जैसा सोंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात 1:45 बजे पत्नी ने घर में बच्ची जन्म दिया। करीब 15 मिनट बाद ही वह नवजात को उठाकर घर से भाग निकला। ससुर और मोहल्ले वालों को पीछा करता देख उसने तेजी से दौड़ लगा दी। घर से करीब दो मीटर दूर स्थित नहर में फेंक कर भाग निकला। लेकिन कहां भागना है यह तय नहीं था। यहां से वह सीधे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा। वहां प्लेट फार्म नंबर-4 पर किसी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था, तभी ममिया ससुर उसे ढूंढते हुए स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने भीड़ की मदद से उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पत्नी को पीटने के सवाल पर उनसे कहा कि पत्नी के दूसरे के संग रिश्तों को कौन सहन करेगा। इसलिए पत्नी को पीटता था ताकि प्रेमी को वह भूल जाए। वह अक्सर मायके जाने की जिद करती थी।
विज्ञापन
नवजात बच्ची की हत्या मामला कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर इलाके में रहने वाले एक प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारी की पत्नी ने शनिवार को घर में को जन्म दिया था। नवजात ने पूरी तरह से आंख भी नहीं खोली थी, लेकिन आरोपी पिता नवजात को गोद में उठाकर भाग निकला। नवजात को घर के पास स्थित नहर में फेंककर भाग निकला था। परिवार और आसपास के लोगों ने नवजात को कुछ ही देर में नहर से बाहर निकाल लिया था, लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम में नवजात के नहर में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने नवजात का शव उसके नाना को सौंप दिया।l