फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने सुभाष की बेटी गौरी को गोद में लेकर खिलाया, मासूम बच्चों और पुलिस टीम को किया सम्मानित

Fri, 07 Feb 2020 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Feb 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi fed Subhash's daughter Gauri with a lap
सीएम याेगी की गोद में सुभाष की बिटिया गौरी और साथ में बंधक बनाए गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में बंधक बनाए गए बच्चों और पुलिस टीम को दस लाख सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं सीएम ने अपहरणकर्ता सुभाष की बेटी गौरी को गोद में लेकर उसे दुलार भी किया। 


 
CM Yogi fed Subhash's daughter Gauri with a lap
सीएम योगी के साथ बंधक बनाए गए बच्चे और गौरी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में बंधक बनाए बच्चों को सकुशल मुक्त कराने में ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन सफल रहा था। इसमें कमरे की अंदर से कुंडी बंद करने वाली बहादुर बेटी अंजली की अहम भूमिका रही थी। इस मामले में मुख्यमंत्री शुक्रवार को बंधक बनाए गए 25 बच्चों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित 60 लोगों को सम्मानित किया। 

 
CM Yogi fed Subhash's daughter Gauri with a lap
आईजी मोहित अग्रवाल को सम्मानित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए बस से बच्चे, अधिकारी व पुलिस कर्मी शुक्रवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। गांव करथिया में 30 जनवरी को शातिर सुभाष बाथम को 25 बच्चों को बंधक बनाने के मामले में मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं उसकी पत्नी रूबी ने ग्रामीणों की पिटाई से घायल होकर दम तोड़ दिया था। सभी बच्चों को सुरक्षित बचाने में प्रशासन व पुलिस ने सफलता हासिल की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi fed Subhash's daughter Gauri with a lap
बच्चो को सुभाष के चंगुल से छुड़ाने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला
गांव करथिया निवासी बंधक बनाए गए बच्चों में पंछी बाथम की बेटी खुशी, मुस्कान व बेटा आदित्य, आशाराम की बेटी गंगा, जमुना, बृजकिशोर का बेटा आकाश व बेटी लक्ष्मी, नरेंद्र की बेटी अंजली, बेटा अरुण व लवी, सत्यभान की बेटी सोनी व रोशनी, आनंद सिंह की बेटी आरती, मदनपाल का पुत्र भानू, गुड्डू उर्फ अरुण कुमार का पुत्र अक्षय है।

 
विज्ञापन
CM Yogi fed Subhash's daughter Gauri with a lap
आरोपी सुभाष एवं बच्चे - फोटो : अमर उजाला
नीरज का बेटा पारस व बेटी पायल, आदेश की बेटी सोनम, शबनम व बेटा लव, मुकेश का बेटा प्रशांत, बेटी नैंसी, रघुनंदन का पुत्र कृष्णा व रामकिशोर का पुत्र विनीत शामिल हैं। वहीं पिता सुभाष व मां रूबी को खो चुकी मासूम गौरी के अलावा सुभाष की गोली से घायल बालू दुबे उर्फ अनुपम, भाजपा नेता अंशुल भी सम्मानित किए गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed