फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपहरण के बाद बच्चे की हत्या: चार महीने से रच रहे थे साजिश, न खौफ न डर, घर पहुंच सो गए थे आरोपी

Thu, 01 Sep 2022 09:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Sep 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Child murder after kidnapping in Kanpur, were plotting for four months
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में दस साल के बच्चे रहमान की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच में कई बड़े खुलासे हुए। आरोपी पिछले चार महीने से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए एक महिला का मोबाइल भी चोरी किया था।



उसी फोन का इस्तेमाल फिरौती मांगने में किया था। फिरौती मांगने के बाद फोन को आरोपियों ने फेंक दिया था। कैंट के जंगल व घाट पर कई घंटे तक टीमें फोन की तलाश में जुटी रहीं लेकिन नहीं मिला। जिस मोबाइल नंबर से फिरौती की कॉल आई थी पुलिस ने सबसे पहले उसके बारे में जानकारी की। पता चला कि वह सिम गांव निवासी शशि देवी के नाम पर है। मोबाइल भी उनका ही है। जब पुलिस ने शशिदेवी से पूछताछ की तो पता चला कि इसी साल 27 मई को उनका फोन चोरी हो गया था।

Child murder after kidnapping in Kanpur, were plotting for four months
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने न तो पुलिस से शिकायत की थी और न ही नंबर बंद कराया था। इस स्थित में पुलिस की जांच कुछ देर के लिए उलझ सी गई थी। मगर बाद में खुलासा हुआ कि मोबाइल अमित ने चोरी किया था।

Child murder after kidnapping in Kanpur, were plotting for four months
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

तब से मोबाइल बंद था। वारदात की रात ही उसे ऑन कर फिरौती मांगी गई थी। एक कॉल और की गई थी। उसके बाद फिर बंद कर दिया था। यह इसलिए जिससे वह पकड़े न जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान के रोते ही तुरंत मारने की ठानी

Child murder after kidnapping in Kanpur, were plotting for four months
अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने बताया कि जब वह रहमान को बरगदिया घाट पर ले गए थे तो उसको शक हो गया था। वह चीखने चिल्लाने लगा था। इसलिए तुरंत ही उसको मार दिया। आरोपियों का कहना था कि साजिश के मुताबिक घाट पर आमिल व समीर को भी पहुंचना था। जंगल में रहमान को रखना था। जब तक फिरौती की रकम नहीं मिल जाती। चूंकि बच्चे के रोने की वजह से उसको पहले ही मार दिया। इसलिए बाद में फिरौती मांगी।

विज्ञापन

अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का मामला

Child murder after kidnapping in Kanpur, were plotting for four months
- फोटो : अमर उजाला

न खौफ न डर, घर पहुंच सो गए थे आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में एक साथ जुटे थे। फिर अपने-अपने घर में जाकर सो गए थे। जब पुलिस ने एक-एक कर सभी को उठाया तो कोई भी वारदात कबूल नहीं कर रहा था। गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। जब पुलिस ने सख्ती की। साक्ष्य सामने रखे तब उन्होंने जुर्म कबूला। उनके चेहरे पर जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed