फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप फैशन टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिजाइनिंग में बनाना चाहते हैं करियर! तो देर किस बात की..

Fri, 19 Apr 2019 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
chance of creating a career in fashion technology and interior design
डेमो पिक
अगर आप फैशन टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिजाइन में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। आपको ये भी बता दें कि इन कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 मई तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। 
chance of creating a career in fashion technology and interior design
डेमो पिक
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर से इस बार छात्र फैशन टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई भी कर सकेंगे। यूआईईटी की डॉ. राशि अग्रवाल ने कहा कि अभी तक इन सभी कोर्सों की पढ़ाई के लिए छात्रों को दिल्ली, लखनऊ या अन्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जाना पड़ता था लेकिन अब छात्र अपने शहर में ही ये सभी कोर्स कर सकेंगे।
chance of creating a career in fashion technology and interior design
डेमो पिक
बीवोक इंटीरियर डिजाइन और बीवोक इन फैशन टेक्नोलॉजी ऐसे कोर्स हैं जो शहर में अभी तक कहीं पर भी संचालित नहीं होते हैं। बीवोक इंटीरियल डिजाइन कोर्स की ट्यूशन फीस 36 हजार व अन्य मदों की फीस 44 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chance of creating a career in fashion technology and interior design
डेमो पिक
वहीं, बीओवो इन फैशन टेक्नोलॉजी की ट्यूशन फीस 50 हजार और अन्य मदों की फीस 61 हजार रुपये है। इन दोनों कोर्स में एक वर्षीय, दो वर्षीय डिप्लोमा और तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
chance of creating a career in fashion technology and interior design
डेमो पिक
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया छात्रों के आवेदन पर निर्भर होगी। अगर निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आएंगे तो प्रवेश परीक्षा होगी लेकिन अगर कम आते हैं तो सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed