फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई ने कुलदीप सेंगर के घर से जब्त किए सीसीटीवी फुटेज तो पुलिस विभाग में क्यों मच गया हड़कंप

Mon, 05 Aug 2019 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
cbi take cctv footage from kuldeep sengar's house
कुलदीप सेंगर के घर से निकलती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के जेल जाने के कुछ माह बाद ही दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को मिली सुरक्षा में की गई मनमानी का सच विधायक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे उजागर करेंगे।


 
cbi take cctv footage from kuldeep sengar's house
सीबीआई की टीम ने सह आरोपी शशि सिंह के यहां भी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सीबीआई टीम की ओर से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग जब्त करने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार को पुलिस की सुरक्षा मिली थी।

 
cbi take cctv footage from kuldeep sengar's house
कुलदीप सेंगर के घर के बाहर खड़ी सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने दो से तीन माह तक तो जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई लेकिन इसके बाद खानापूरी होने लगी। पीड़िता को मिले एक गनर और दो अन्य महिला सिपाहियों के अलावा परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी मनमानी करने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi take cctv footage from kuldeep sengar's house
कुलदीप सेंगर का घर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक पुलिस थाने के रजिस्टर में दस्तखत करने के बाद पीड़िता के घर जाने की जगह सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी पूरे-पूरे दिन गायब रहते थे। सुरक्षा में लापरवाही की भनक लगने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने इस ओर गौर नहीं किया।

 
विज्ञापन
cbi take cctv footage from kuldeep sengar's house
दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक एवं किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में हुए हादसे के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए तो पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा में लगे गनर और दो अन्य महिला सिपाहियों को निलंबित कर अपनी गर्दन बचा ली पर परिवार की सुरक्षा में हुई चूक को दबा दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed