फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर हमीरपुर पहुंची सीबीआई, सपा सरकार में हुए अवैध खनन का मामला, इन घरों के कोने-कोने की हुई तलाशी

Thu, 13 Jun 2019 09:37 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 Jun 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
cbi raid in hamirpur in illegal mining during akhilesh government
बी चंद्रकला (फाइल फोटो)

सपा सरकार में हमीरपुर में हुए अवैध खनन की जांच करने सीबीआई टीम बुधवार को भी मुख्यालय पहुंची। यहां टीम ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य मौरंग कारोबारियों के आवासों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। सब इतना गुपचुप तरीके से हुआ कि टीम के जाने के बाद लोगों को भनक लगी। 

cbi raid in hamirpur in illegal mining during akhilesh government
अवैध खनन मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के गांव इमिलिया व मुख्यालय स्थित आवास में टीम कई घंटे रही। इसके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित के चाचा राकेश दीक्षित के राठ स्थित आवास पर छापामारी की। सीबीआई मौरंग कारोबारी अशोक सचान के कलौलीतीर गांव स्थित ट्यूबवेल पहुंची जहां उसके भाई से पूछताछ की। अवैध मौरंग खनन मामले में पिछले जनवरी माह में सीबीआई ने आईएएस बी चंद्रकला, एमएलसी रमेश मिश्रा, उनके भाई दिनेश मिश्रा, अशोक सचान, खनन अधिकारी मुईनउद्दीन, संजय दीक्षित, सत्यदेव दीक्षित समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
cbi raid in hamirpur in illegal mining during akhilesh government
अवैध खनन मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार में जिले में तैनात रही तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला ने अपनी तैनाती के समय मौरंग कारोबारी रमेश मिश्रा को नियमों की अनदेखी कर 47 मौरंग खनन के पट्टे किए थे। इसके बाद 13 और पट्टे जारी किए गए थे। जिन्हें कुछ समय बाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। मौरंग के यह पट्टे नियमों के विरुद्ध थे, जबकि ई-टेडरिंग से मौरंग के पट्टे किए जाने का प्राविधान था। इसी तरह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित की मां माया देवी के नाम पर भी कई मौरंग खनन के पट्टे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi raid in hamirpur in illegal mining during akhilesh government
अवैध खनन मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन मामले के याचिकाकर्ता विजय कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि सभी पट्टे गलत तरीके से किए गए थे। जिन्हें हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। जिले में अवैध खनन की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के आदेश से करीब ढाई साल पहले शुरू हुई थी। जिसमें कई बार सीबीआई टीम मुख्यालय आकर पूछताछ कर चुकी है।  सीबीआई टीम ने बुधवार को कस्बे में एक साथ तीन स्थानों पर छापामारी की। कागजात जांचने के साथ ही घर के कोने-कोने की तलाशी ली गई। सीबीआई टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

 
विज्ञापन
cbi raid in hamirpur in illegal mining during akhilesh government
बी. चंद्रकला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सीबीआई की तीन टीमें कस्बे में पहुंची। सिकंदरपुरा मोहल्ला स्थित राकेश दीक्षित, जुगियाना मोहल्ला स्थित जगदीश राजपूत तथा चरखारी रोड स्थित मदन राजपूत ददरी के आवासों पर टीम ने छापामारी की। राकेश दीक्षित के आवास की तलाशी ली। जहां से लेनदेन संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। राकेश दीक्षित बडे़ बालू कारोबारी सत्यदेव दीक्षित के भाई हैं। जबकि मदन ददरी व जगदीश गोहानी उरई के बडे़ बालू कारोबारी रामअवतार सिंह के रिश्तेदार बताए जाते हैं। सीबीआई टीम ने इन दोनों के घरों की भी गहन तलाशी ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed