फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में हिंसा: उपद्रवियों ने यतीमखाना में तहस-नहस की थी तीस लाख की संपत्ति, नोटिस भेजने की तैयारी

Sat, 28 Dec 2019 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
CAA protest: The miscreants destroyed property worth thirty lakhs in Yatimkhana
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध मेें पिछले दिनों शहर में भड़की हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने लाखों की सार्वजनकि संपत्ति तहस-नहस कर डाली। आगजनी और तोड़फोड़ में हुए नुकसान की भरपाई के लिए पुलिस द्वारा अब तक की तैयार मूल्यांकन रिपोर्ट, शनिवार को जिला प्रशासन को सौंप दी गई। इमसें बेकनगंज पुलिस ने अकेले यतीमखाना में ही 30 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का मूल्यांकन किया है।


 
CAA protest: The miscreants destroyed property worth thirty lakhs in Yatimkhana
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
अभी आगे भी मूल्यांकन कार्य जारी रहेगा। अफसरों के मुताबिक नुकसान की रिकवरी के लिए अब चिह्नित उपद्रवियों को नोटिस भेजने की तैयारी है। हिंसा से प्रभावित बाबूपुरवा थाना के इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में बनी मूल्यांकन कमेटी ने जलाए गए वाहनों, टूटी दुकानों और अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाया है। कमेटी ने पुलिस संपत्ति केनुकसान का विवरण थाने से मांगा था। इसमें करीब छह लाख रुपये के नुकसान ब्योरा दिया गया है।

 
CAA protest: The miscreants destroyed property worth thirty lakhs in Yatimkhana
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
जबकि पब्लिक प्रॉपर्टी के नुकसान का मूल्यांकन कमेटी खुद कर रही है। इंस्पेक्टर बेकनगंज ने बताया कि यतीमखाना में उपद्रवियों ने दो दिन तक तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इसमें कई वाहनों, मीडिया कर्मियों के कैमरे और पुलिस की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था। अभी तक 30 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भेज दी गई है, जिससे रिकवरी की कार्रवाई जल्द शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि एक टीम अभी भी आंकलन करने में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest: The miscreants destroyed property worth thirty lakhs in Yatimkhana
कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
फोर्स तैनात, एसआईटी कर रही जांच
शहर में अब हालात पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं। लेकिन संवेदनशील इलाकों यतीमखाना, परेड और बाबूपुरवा में आईटीबीपी, आरएएफ, पीएसी के साथ पुलिस को एहतियातन तैनात रखा गया है। वहीं एसआईटी उपद्रवियों की पहचान करवाने में जुटी है। इसके लिए मीडिया रिपोर्ट, हिंसा और उपद्रव की फोटो, वीडियो जुटाए जा रहे हैं। बाबूपुरवा ईदगाह, यतीमखाना और परेड चौराहे पर लगे कैमरों की फुटेज निकाली गई है। इन इलाकों से जुड़ने वाले हर रास्ते केसीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
CAA protest: The miscreants destroyed property worth thirty lakhs in Yatimkhana
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों की तलाश तेज 
अब तक जितने उपद्रवियों के चेहरे सामने आए हैं, उनमें से कुछ की पहचान पुलिस ने कर ली है। बाकी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस मोहल्लों में जाकर पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया में भी इनचेहरों को तलाशा  जा रहा है। वहीं जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके रिश्तेदारों और परिचितों से पुलिस संपर्क कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed