कानपुर में एडीजी प्रेम प्रकाश ने गोलियां दागीं और पुलिस-पीएसी के जवानों ने दंगाइयों पर शिकंजा कसा। इसके बाद भीड़ पर काबू पा लिया गया। जिससे इलाके में शांति व्यवस्था कायम हुई।
2 of 5
कानपुर में बड़ा चौराहे पर पुलिस की मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बड़ा चौराहा पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। दरअसल, एडीजी क्राउड कंट्रोल यूनिट के साथ मॉक ड्रिल कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी अनंत देव, डीएम विजय विश्वास पंत भी मौजूद रहे।
3 of 5
कानपुर में बड़ा चौराहे पर पुलिस की मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
यतीमखाना में जुमे की नमाज के दौरान डीएम व एसएसपी सद्भावना चौकी तथा एडीजी क्राउड कंट्रोल यूनिट के साथ बड़ा चौराहे पर तैनात रहे। दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी व डीएम बड़ा चौराहा पहुंचे। फिर मॉक ड्रिल शुरू हुई।
4 of 5
कानपुर में बड़ा चौराहे पर पुलिस की मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले एनाउंस किया गया कि जो प्रदर्शन है वह अवैध है, इसलिए दंगाइयों भाग जाओ। दंगाइयों के न भागने पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की फिर एडीजी ने रबर बुलेट व एंटी रॉयट गन चलाई। फिर डंडा पार्टी यानी पुलिस-पीएसी के जवानों ने लाठी चार्ज कर दंगाइयों को खदेड़ा।
5 of 5
कानपुर में बड़ा चौराहे पर पुलिस की मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
गश्त करती रही टीम
क्राउड कंट्रोल टीम लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करती रही। इसके साथ एडीजी भी मौजूद रहे। दोपहर को टीम बेकनगंज, नई सड़क, परेड होते हुए बड़ा चौराहा पहुंची। आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम संग एंबुलेंस भी मौजूद रही।