फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में हिंसा: बाबू पुरवा सीओ और इंस्पेक्टर की शिकायत, ड्यूटी बदली

Sat, 28 Dec 2019 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
CAA protest in kanpur, Complaint of CO and Inspector, duty changed
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबू पुरवा में हुए हिंसा के मामले में सीओ बाबू पुरवा व थानेदार के खिलाफ इलाकाई लोगों ने शिकायत की है। साथ ही दोनों पर लापरवाही का भी आरोप है। जांच के बाद एसएसपी तय करेंगे कि दोनों पर क्या कार्रवाई होगी।
CAA protest in kanpur, Complaint of CO and Inspector, duty changed
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
बाबू पुरवा में पिछले जुमे 20 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। मौके पर सीओ बाबू पुरवा मनोज कुमार गुप्ता व इंस्पेक्टर अमित तोमर पहुंचे थे। सीओ करीब 20-25 मिनट तक लोगों को समझाने में लगे रहे, लेकिन भीड़ नहीं मानी। करीब ढाई बजे उपद्रव शुरू हो गया।
CAA protest in kanpur, Complaint of CO and Inspector, duty changed
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में गाड़ियां जलाईं गईं। तकरीबन पौने तीन बजे गोलियां चलने लगीं। इसमें 13 लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई थी। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में सीओ व इंस्पेक्टर के खिलाफ आक्रोश है। जब पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, तो लोगों ने सीओ और इंस्पेक्टर की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest in kanpur, Complaint of CO and Inspector, duty changed
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी में किया फेरबदल
जुमे के दिन को सीओ और इंस्पेक्टर की ड्यूटी में फेरबदल किया गया। सीओ कर्नलगंज अजीत रजक व स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश यादव को बाबू पुरवा भेजा गया। जबकि सीओ बाबू पुरवा मनोज कुमार गुप्ता व इंस्पेक्टर अमित तोमर को शहर में तैनात किया गया।
विज्ञापन
CAA protest in kanpur, Complaint of CO and Inspector, duty changed
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
लोगों के आक्रोश को देखते हुए सीओ व इंस्पेक्टर बाबू पुरवा की ड्यूटी में फेरबदल किया गया था। कुछ तथ्यों की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अनंत देव, एसएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed