फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हादसे में 18 की मौत: शवों के गांव पहुंचते ही मची चीत्कार, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

Wed, 09 Jun 2021 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Jun 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Bus Accident: 19 died in tempo and bus collision, Ruckus over demand for compensation
कानपुर हादसा: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर के सचेंडी के किसान नगर में मंगलवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल डेकर बस और टेंपो की टक्कर में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत से लालेपुर और ईश्वरीगंज गांव में मातम पसर गया। बुधवार सुबह लालेपुर गांव में शवों के पहुंचते ही चारों तरफ चीत्कार मच गई। इस दौरान भारी फोर्स भी मौके पर तैनात रहा। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद भी शवों को नहीं उठने दिया। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को बताया कि मुख्यमंत्री, प्रधनमंत्री राहत कोष से 2 -2 लाख रूपये, किसान बीमा योजना के तहत 5 लाख रूपये दिये जाएंगे। प्रति मृतक के परिजनों को 9 लाख रूपये का मुआवजा मिलेगा। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। सभी का बिठूर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक सभी लोग हर दिन एक साथ काम पर जाते थे और एक साथ लौटते थे।
Bus Accident: 19 died in tempo and bus collision, Ruckus over demand for compensation
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी का समय एक होने की वजह से सभी एक ही गाड़ी से आते-जाते थे। मंगलवार को सभी लोग करीब साढ़े सात बजे टेंपो से फैक्टरी के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर बाद हादसा हो गया। हादसे में लालेपुर गांव निवासी तीन सगे भाइयों शिवभजन (22), राम मिलन (24) और लवलेश (20) की मौत हुई है।
Bus Accident: 19 died in tempo and bus collision, Ruckus over demand for compensation
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां को महंगी साड़ी देने का किया था वादा
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों भाइयों ने 15 जून को सैलरी आने पर अपनी मां गीता देवी को महंगी साड़ियां देने का वादा किया था। बेटों का कफन से लिपटा शव देख परिजन बदहवास हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus Accident: 19 died in tempo and bus collision, Ruckus over demand for compensation
बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी जान गई
रजनीश (20), लालेपुर सचेंडी
शिवभजन(22) लालेपुर सचेंडी
राम मिलन(24) लालेपुर सचेंडी  
लवलेश (20) लालेपुर सचेंडी 
गोलू परिहार (20), लालेपुर सचेंडी, टेंपो चालक
धर्मराज( 22)  लालेपुर सचेंडी 
करनसिंह (35) लालेपुर सचेंडी
गौरव(22) लालेपुर सचेंडी
नन्हू पासवान (22), लालेपुर सचेंडी 
सुभाष पासी (20), लालेपुर सचेंडी 
उदय नारायण यादव(60) लालेपुर सचेंडी
ज्ञानेंद्र सिंह परिहार(50) लालेपुर सचेंडी
धनीराम कुरील(55) ईश्वरीगंज सचेंडी 
बलबीर यादव (50) ईश्वरीगंज, सचेंडी
सुरेंद्र यादव (45) ईश्वरीगंज सचेंडी 
अन्नू सिंह (18) ईश्वरीगंज सचेंडी
विज्ञापन
Bus Accident: 19 died in tempo and bus collision, Ruckus over demand for compensation
बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी मालिक भेजता था एक ही टेंपो, 280 रुपये दिहाड़ी
ग्रामीणों ने बताया कि बिस्कुट फैक्टरी का मालिक इन मजदूरों को 280 रुपये रोज देता था। महीने की 15 तारीख को सैलरी व 25 को एडवांस दिया जाता था। हादसे में जान गंवाने वाले तीन भाइयों के बड़े भाई अजय ने बताया कि फैक्टरी मालिक एक ही टेंपो गांव भेजता था। उसमें सवार होकर लालेपुर और ईश्वरीगंज के लोग फैक्टरी जाते थे। कई बार शिकायत के बाद भी उसने सुनवाई नहीं की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed