{"_id":"5a9f7d704f1c1bc83b8ba706","slug":"bsp-supremo-mayawati-declared-bhimrao-ambedkar-as-rajya-sabha-candidate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायावती का 'नया पैंतरा', भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की यह है असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का 'नया पैंतरा', भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की यह है असली वजह
Wed, 07 Mar 2018 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बसपा सुप्रीमो मायावती सूबे की राजनीति में एक और नया पैंतरा अपना लिया है। मायावती ने कानपुर मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर अपने भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में उनकी छवि और मजबूत की है। बसपा की ओर से दो सत्रों में वह राज्यसभा के लिए तीसरे जाटव प्रत्याशी हैं। इससे साफ है कि पार्टी जाटव वोट बैंक को किसी भी सूरत में अपने पाले से छिटकने नहीं देना चाहती। भीमराव इटावा के रहने वाले हैं। वह लखना सीट से विधायक भी रह चुके हैं।
2 of 4
बसपा सुप्रीमो मायावती
वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीट औरैया से वह बसपा प्रत्याशी रहे। इस चुनाव में 51718 मत पाकर वह दूसरे स्थान पर रहे। शुरू से ही बसपा सुप्रीमो के खास रहे हैं। बसपा की सरकार में उन्हें तवज्जो भी खूब मिलती रही है। भीमराव को प्रत्याशी बनाने से पहले बसपा पिछले सत्र में दो नेताओं को राज्यसभा भेज चुकी है। इनमें अशोक सिद्धार्थ और वीरसिंह शामिल हैं। इन दो नेताओं का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है।
3 of 4
राज्यसभा के बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर
यह दोनों भी जाटव बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। उधर, राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बसपा जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील समेत राम नारायण निषाद और राजेश कमल आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राज्यसभा के बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर
जिले के बसपा नेताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने भीमराव को राज्यसभा की उम्मीदवारी देकर उनके साथ कानपुर को भी अहमियत दी है। वह चुनाव जीते, तो निश्चित तौर पर उच्च सदन में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।