{"_id":"5ae087df4f1c1b65098b64c8","slug":"bride-waiting-till-night-but-marriage-party-did-not-arrive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीजा-साली की दोस्ती मोहब्बत में तो बदली, लेकिन वो देर रात तक बारात का इंतजार ही करती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-साली की दोस्ती मोहब्बत में तो बदली, लेकिन वो देर रात तक बारात का इंतजार ही करती रही
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
शादी का कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल लाइफ के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, युवक रिश्ते में उसका जीजा लगता था। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच मधुर संबंध होने पर युवक ने शादी करने का वादा कर संबंध भी स्थापित कर लिए। उसने अपने परिवार व रिश्तेदारों के शादी करने की तारीख पक्की की थी। लेकिन...
शादी का कार्ड और सूना पड़ा मंडप
- फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बांदा जिले के एक युवक से तय हुई थी। 24 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी के कार्ड आदि छपवाकर सभी रिश्तेदारों और मित्रों को बांट दिए गए। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
सूना पड़ा मंडप
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बारातियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की पूरी व्यवस्था कर ली और बारात का इंतजार कर रहे थे, पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। युवती हाथों में मेहंदी लगाए सारी रात दूल्हे के आने का इंतजार करती रही, पर दूल्हे कोई अता पता नहीं चला। बुधवार को मायूस युवती अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
पीड़ित युवती ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही युवक से उसका संपर्क हुआ था। वह रिश्ते में उसका जीजा लगता है। धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ने से दोस्ती घनिष्ट हो गई। दोनों के बीच मधुर संबंध होने पर युवक ने शादी करने का वादा कर संबंध भी स्थापित कर लिए। उसने अपने परिवार व रिश्तेदारों के बीच 24 अप्रैल को विवाह करने की तारीख पक्की की थी, पर ऐन वक्त पर बारात न लाने से उसकी जिंदगी तबाह हो गई। उनका खाने-पीने का सारा सामान बर्बाद हो गया। घटना से घर का खुशी का माहौल मातम में बदल गया। कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।