{"_id":"5c13cb8fbdec22554c2a9254","slug":"bride-denied-to-marry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारात आई, जयमाला की रस्म भी हो गई, कमरे में जाकर दुल्हन ने कहा- शादी..वो भी इससे 'कभी नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात आई, जयमाला की रस्म भी हो गई, कमरे में जाकर दुल्हन ने कहा- शादी..वो भी इससे 'कभी नहीं'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धूम-धाम से आई बारात...सब खुश थे। बारातियों का आदर सत्कार हुआ। नाच-गाने के साथ ही बारातियों ने खाना भी खा लिया था। इसके साथ ही शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। अब समय आया जयमाला का। दूल्हे और दूल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाया। इसी दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा देखा कि वो गुमसुम हो गई। जयमाला की रस्म के बाद वो स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई। उसने अपनी सहेलियों को बुलाया और बोली- मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं करूंगी। दुल्हन की बात सुनकर सन्नाटा छा गया।
2 of 5
डेमो पिक
यूपी में कानपुर देहात निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी फतेहपुर जिले के कस्बा जहानाबाद में तय की थी। गुरुवार शाम बारात आई जयमाला की रस्म अदायगी के समय लड़की ने दूल्हे को देखा तो गुमसुम हो गई। वह स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई और सहेलियों को बताया कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहती है।
3 of 5
डेमो पिक
जयमाल के बाद चढ़ावे का कार्यक्रम चल रहा था। तभी, वहां लड़की के शादी करने से इंकार कर देने की खबर पहुंची तो हलचल मच गई। दुल्हन का कहना था कि वह अपने से काफी बड़े उम्र के लड़के से शादी नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
शादी से इंकार की बात पर बारातियों ने घरातियों से नोकझोंक करनी शुरू कर दी। लोगों ने मामले को शांत कराया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
पुलिस पहुंची तो वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता जारी था। पुलिस वापस लौट गई। बिरहर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद बारात वापस लौट गई। बताया कि किसी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।