फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bouncer Death Case: सादिक के शरीर में लगे 57 छर्रे, अधिक खून बहने से हुई मौत, परिजन बोले- हत्या की गई है

Sun, 27 Nov 2022 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Bouncer Death Case, 57 pellets in Sadiq's body, death due to excessive bleeding
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में टाटमिल स्थित रॉयल गार्डेन में शुक्रवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से बाउंसर मोहम्मद सादिक कुरैशी की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस की एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। पुलिस को दिए बयानों में साथी बाउंसरों ने बताया कि डीजे पर रामजी गुप्ता, उनके साथी पंकज तिवारी और आशू नाचते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे।



इस दौरान सादिक के साथ दूसरे जूनियर बाउंसरों ने रोकने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने। इसके बाद सादिक उन्हें समझाने गया। तब तीनों ने सादिक को गालियां दी और कहा कि हार्ष फायरिंग होगी तू मना नहीं कर सकता। इसके बाद रामजी गुप्ता ने आवेश में आकर फिर से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें एक गोली सादिक की पीठ में लगी। उसके शरीर में छर्रे धंस गए। सिर का पिछला हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया। वह मौके पर ही गिर पड़ा। भाई साजिद का कहना है कि उसके भाई को जानबूझकर मारा गया है। उसने जब आरोपियों को रोका था तो उन लोगों ने उसके पीछे घूमने के बाद गोली मार दी थी। पुलिस को भी यही बताया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

Bouncer Death Case, 57 pellets in Sadiq's body, death due to excessive bleeding
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला

शरीर में लगे 57 छर्रे, अधिक खून बहने से मौत
सादिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर में 57 छर्रे लगे जिसमें कुछ छर्रों में अंदरूनी अंगों को नष्ट कर दिया था। इससे खून अत्यधिक बह गया। उसी के कारण सादिक की मौत हो गई।

Bouncer Death Case, 57 pellets in Sadiq's body, death due to excessive bleeding
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला

2024 में मिस्टर इंडिया की तैयारी कर रहा था सादिक
भाई साजिद ने कहा कि वह सात बार मिस्टर कानपुर रह चुका है और एक बार मिस्टर यूपी रहा है। वर्तमान में वह सन 2024 में होने वाले मिस्टर इंडिया के लिए तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bouncer Death Case, 57 pellets in Sadiq's body, death due to excessive bleeding
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला

लॉन में हर्ष फायरिंग की पहले भी हो चुकी है शिकायत
अगर पुलिस सही समय पर एक्शन ले लेती, तो रेल बाजार स्थित रॉयल गार्डन लॉन में शुक्रवार रात हुई हर्ष फायरिंग नहीं होती। दरअसल, इस लॉन में अक्सर हर्ष फायरिंग होने का आरोप लगा करीब एक महीने पहले अधिवक्ता ओपी दुबे ने पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
Bouncer Death Case, 57 pellets in Sadiq's body, death due to excessive bleeding
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला

सुनवाई न होने पर आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा था। शिकायत शासन से कानपुर पुलिस तक तो पहुंची, लेकिन आज तक रेलबाजार पुलिस उस शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर सकी। नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को हर्ष फायरिंग में वहां एक मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed